{"_id":"688679ca37d1d0a74a07ab09","slug":"agreement-with-uk-will-give-lifeline-to-business-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-154988-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: यूके से समझौता कारोबार को देगा संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: यूके से समझौता कारोबार को देगा संजीवनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। ट्रंप के टैरिफ से सहमे वुड कार्विंग उद्योग को यूके से हुए मुक्त व्यापार समझौते से संजीवनी की उम्मीद है। इसके अलावा चीन के पांच वर्ष बाद टूरिस्ट वीजा से भी निवेश के नए द्वार खुलेंगे।
अप्रैल में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। हालांकि, इसे बाद में नौ जुलाई और फिर एक अगस्त तक के लिए टाल दिया गया। अभी तक भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता नहीं हो पाया है। इन सब के बीच जिले के वुड कार्विंग उद्योग के लिए अच्छी खबर है। भारत और ब्रिटेन के बीच होने वाले व्यापार में 99 फीसदी उत्पादों इंपोर्ट ड्यूटी खत्म हो जाएगी। जिले से वुड कार्विंग का करीब बीस फीसदी निर्यात यूके को होता है। इसके अलावा चीन के नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीजा की अनुमति से भी कारोबार के नए द्वार खुलने की उम्मीद है।
बोले कारोबारी
ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौता होने से कारोबार को रफ्तार मिलेगी। ब्रिटेन में भारतीय उत्पादों की मांग बढेगी। यूके में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। ऐसे में इंपोर्ट ड्यूटी खत्म होने का फायदा जिले के निर्यातकों और वहां के खरीदारों को होगा।
विज्ञापन
-विवेक शर्मा, निर्यातक
मुक्त व्यापार समझौते से भारत के 99 फीसदी उत्पादों पर शुल्क नहीं लगेगा। पहले यदि हम कोई उत्पाद एक हजार रुपये का भेजते थो तो वहां के खरीदार को वह करीब 1200 रुपये में मिलता था। इंपोर्ट ड्यूटी खत्म होने से व्यापार में बढोत्तरी होगी। जिले के वुड कार्विंग उद्योग के लिए नई संभावनाएं बनेंगी।
-अनस इमाम, हैंडीक्राफ्ट निर्यातक
दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते होने का फायदा दोनों तरफ के कारोबारियों को होता है। टैक्स कम होंगे तो उत्पाद भी सस्ते मिलेंगे। खरीदार और विक्रेता को फायदा होगा। अमेरिका टैरिफ के बाद यह वुडन हैंडीक्राफ्ट उद्योग के लिए सुखद खबर है। हौजरी उद्योग को भी इससे फायदा होगा।
- मंयक अग्रवाल, निर्यातक
ब्रिटेन से व्यापार समझौता होने से फायदा तो होगा, लेकिन यदि अमेरिका से टैरिफ पर बात बनें तो अच्छा रहेगा। जिले के वुडन हैंडीक्राफ्ट का सबसे बड़ा आयातक अमेरिका है। चीनी नागरिकों के टूरिस्ट वीजा से भी घरेलू बाजार पर अच्छा असर पड़ने की उम्मीद है।
- इमरान खान, निर्यातक