फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Agrasen Jayanti procession

गंगोह में अग्रसेन जयंती पर सर्व कल्याण यज्ञ अौर शोभायात्रा

Mon, 03 Oct 2016 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 03 Oct 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
Agrasen Jayanti procession
महाराजा अग्रसेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के गंगोह में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के अवसर पर सर्व कल्याण यज्ञ के साथ ही अग्रकुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई।  
विज्ञापन


महाराजा अग्रसेन विकास समिति के सौजन्य से आहूत अग्रकुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन को समाजवाद का सच्चा प्रणेता बताया।
विज्ञापन


कहा कि एक दौर था जब महाराजा अग्रसेन के वंशज राजनीति के सिरमौर हुआ करते थे, लेकिन जबसे हमने राजनीति में सक्रियता कम की, राजनीतिक दलों ने भी अग्रवालों को नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने अग्रवालों से अपना खोया गौरव पाने के लिए दबंगता से जीने की सलाह दी। वक्ताओं में पूर्व मंत्री संजय गर्ग, नगरपालिका शामली के चेयरमैन अरविंद संगल गर्ग अग्रवाल समन्वय समिति अध्यक्ष सुनील गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं उ.प्र. उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगराध्यक्ष

मोल्हडमल गर्ग, मेजर अशोक मितल डॉ. राकेश गर्ग शामिल रहे। अध्यक्ष हितेष मितल व सचिव शुभम अग्रवाल ने अतिथियों को बुके भेंटकर सम्मानित किया।

 इससे पूर्व अतिथ्यिों ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया, अग्रध्वजा पूजन अग्रवाल समाज के अध्यक्ष नरेंद्र तायल व आरती गुरुजन मेजर अशोक मितल, प्रधानाचार्य अनिल मितल, ओम प्रकाश गर्ग, रूपचंद गुप्ता, मेघगोपाल गोयल ने संयुक्त रूप से किया।


शोभायात्रा संचालकों रविशंकर गर्ग, राकेश गोयल, आलोक गर्ग, प्रतीक गोयल, पीयूष गोयल को झंडियां सौंपी गई। वैश्य शिरोमणि खिताब से नवाजा नपा शामली के चेयरमैन अरविंद संगल ने मोल्हडमल गर्ग, हितेष मितल, शुभम अग्रवाल, अनूप ऐरन, रवि शंकर गर्ग, सुयश गर्ग, पत्रकार रमेश चंद गर्ग, भारत गर्ग व डॉ. राकेश गर्ग, दीपक अग्रवाल, दीपक गर्ग को वैश्य गौरव खिताब से नवाजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed