फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Agent caught with 90 lakhs in Ambala-New Delhi Intercity Express

Saharanpur News: अंबाला-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस में 90 लाख के साथ एजेंट पकड़ा

Wed, 11 Sep 2024 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Agent caught with 90 lakhs in Ambala-New Delhi Intercity Express
सहारनपुर। अंबाला से नई दिल्ली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस से 90 लाख रुपये की नकदी मिली है। आरपीएफ ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जो नगर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। आरपीएफ ने आयकर विभाग की टीम को भी बुलाया। पूछताछ में आया कि पकड़ा गया व्यक्ति व्यापारियों के लिए एजेंट का काम करता है, जो यहां से रुपये ले जाकर उसके बदले में दिल्ली से मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लाकर देता है।
विज्ञापन

दरअसल, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) खासा सक्रिय है। ट्रेनों में नकदी और प्रतिबंधित सामानों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा रेलवे का खुफिया तंत्र भी ट्रेनों से आने-जाने वाले सामान पर निगरानी रख रहा। मंगलवार को आरपीएफ की टीम रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। 14522 अंबाला-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन-चार पर रुकी। ट्रेन के एक कोच में संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जिसके बैग की तलाशी ली गई।
विज्ञापन

इसके बाद उसे आरपीएफ थाने लाया गया। जहां पर उसके बैग से बंडलों व लिफाफों में 90 लाख नौ हजार 200 रुपये मिले। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम भूपेंद्र कुमार पोपली उर्फ सोमी पुत्र कृष्ण कुमार निवासी नुमाइश कैंप नगर कोतवाली बताया। आयकर विभाग की टीम को भी बुलाया गया। वहीं काफी संख्या में व्यापारी भी थाने पहुंच गए थे। आरपीएफ थाना प्रभारी मोहित त्यागी ने बताया कि व्यक्ति से मिले रुपये विभिन्न व्यापारियों के हैं। अभी जांच चल रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed