फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After the rain increased the risk of diseases

बारिश के बाद बीमारियों का खतरा बढ़ा

Sat, 30 Jul 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 30 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
After the rain increased the risk of diseases
वर्षा - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में मानसून की दस्तक के साथ बरसात ने गर्मी से तो राहत दी है। लेकिन, इस बारिश ने स्वास्थ्य विभाग के लिए खतरे की घंटी भी बजा दी है। बरसाती मौसम में ही अब मलेरिया, डेंगू और डायरिया जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ेंगी।
विज्ञापन


दिमागी बुखार से बचाव के लिए तो जिले में पहले ही जागरूकता के नाम पर खूब शोरशराबा हो रहा है। मौसम में आए बदलाव के साथ ही सरकारी और निजी चिकित्सालयों में रोजाना आने वाले रोगियों की संख्या में इजाफे की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


याद दिलाएं कि पिछले साल भी बरसात के मौसम में ही नकुड़, गंगोह, सरसावा, देवबंद और बेहट क्षेत्र में सबसे अधिक किशोरों की मौत मलेरिया, डेंगू और डायरिया के लक्षणों से हुई थी। खुद मलेरिया विभाग ने भी इस बार के लिए इन क्षेत्रों को अधिक संवेदनशील माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, इसके बावजूद बरसाती मौसम में बीमारियों के नियंत्रण के लिए कार्ययोजना अब तक कागजों से बाहर नहीं आ पाई है। तीन साल पहले तो मलेरिया इससे भी अधिक कहर ढा चुका है।

मलेरिया के कारण तब जिले में 400 से भी अधिक मौतें हुई थीं, जबकि काफी संख्या में मलेरिया के संवेदनशील मरीज मिले थे। हैरानी की बात यह है कि इस सच को जानने के बावजूद सरकारी आंकड़ों में स्वास्थ्य विभाग मलेरिया, डेंगू या अन्य बीमारियों का असर वास्तविकता के मुकाबले महज 30 से 40 फीसदी ही दिखाता है।


जिला चिकित्सालय से लेकर सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों से लेकर लैब टैक्नीशियनों जैसे स्टाफ की कमी भी मरीजों की सेहत पर भारी पड़ सकती है। इस बारे में सीएमओ सईद मोहम्मद का कहना है कि बरसाती मौसम में रोगों पर नियंत्रण के लिए टीमों को तैयार किया जा रहा है। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती  जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed