{"_id":"5dcdab3f8ebc3e54ca6414e2","slug":"after-the-meal-the-children-drink-water-one-and-another-two-hours-saharanpur-news-mrt4536170134","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजन के बाद बच्चे एक और बड़े दो घंटे बाद पानी पीएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजन के बाद बच्चे एक और बड़े दो घंटे बाद पानी पीएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में स्वरोजगार पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मानव स्वास्थ्य, भूमि स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
करियर काउंसिल सेल की ओर से आयोजित सेमिनार में डाक्टर संजय सिंह स्वदेशी ने भोजन से उपचार के साथ-साथ जल सेवन के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि भोजन के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। भोजन के बाद बच्चों को कम से कम एक घंटा के अंतराल के बाद तथा बड़ों के लिए दो घंटे के अंतराल पर पानी पीना चाहिए। 15 दिन रखा हुआ पानी पीने से पाइल्स की बीमारी दूर हो जाएगी। उन्होंने लेमन ग्रास तेल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप वाले एक बूंद से शुरू करें। यह कैंसर में भी लाभदायक है। ओरोमा थैरेपी में भी लाभदायक है और शुगर भी सामान्य रखता है। जोड़ों का दर्द, सर्वाइकल, गठिया एवं शरीर के किसी भी प्रकार के दर्द में मात्र दो बूंद पीने से एवं मालिश करने से तुरंत आराम मिलता है। रूसी एवं बालों को टूटने से रोकता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बीमारी का उपचार रसोईघर में है। उन्होंने बताया कि कोई भी सामग्री आठा, हल्दी एवं मसाले अधिक पुराने नहीं होने चाहिए। उन्होंने मधुमक्खी के डंक से पैरालाइसिस जैसी बीमारी को ठीक करने के बारे में बताया। करियर काउंसिलिंग में प्राचार्य वकुल बंसल, समन्वयक डाक्टर ममता सिंघल, डाक्टर प्रवीण, डाक्टर खालिद, डाक्टर शैली, डाक्टर विनोद, डाक्टर राजेंद्र, डाक्टर नीलम गौड़, विवेक राठौर, राजवीर, राकेश कुमार, रिचा गुप्ता मौजूद रहे।