{"_id":"68530d90666c0483800f39cb","slug":"after-the-heat-the-rains-increased-the-prices-of-vegetables-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-152125-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गर्मी के बाद बरसात ने बढ़ाए सब्जियों के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गर्मी के बाद बरसात ने बढ़ाए सब्जियों के दाम
Thu, 19 Jun 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
रेलवे रोड पर लगी सब्जी की दुकान
सहारनपुर। भीषण गर्मी और तेज धूप के बाद पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बरसात ने सब्जी की फसल पर असर डाला है। गर्मी और फिर बरसात के चलते सब्जी के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। मंडियों में भी सब्जियों की आवक कम हो रही है। पिछले दस दिनों में ही सब्जियों के दामों में दस से पंद्रह फीसदी का उछाल आया है।
पिछले सप्ताहभर से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ था। इसके बाद दो तीन दिन से बारिश हो रही है। मंडी में सब्जियों के दामों में उछाल हुआ है। स्थानीय स्तर पर होने वाली सब्जी की कमी से कारोबारियों को बाहर से सब्जी मंगानी पड़ रही है।
जो करेला पहले 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा था उसके दाम अब 40 रुपये प्रति किलो तक है। इसी तरह लौकी के दाम 20 से बढ़कर 30 और 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
शिमला मिर्च जो 40 रुपये थे, वह अब 50 से 60 रुपये किलो तक बिक रही है। टमाटर भी 40 से 50 रुपये प्रति किलो बाजार में बिक रहा है। भिंडी जो पहले 25 से 30 रुपये प्रति किलो थी वह अब 40 रुपये किलो तक बिक रही है। बैगन के दाम भी बढ़कर 40 रुपये प्रति किलो तक हो गए हैं। सब्जी के थोक कारोबारी मोनू कश्यप ने बताया कि गर्मी और बरसात के चलते सब्जी की आवक पर असर पड़ा है। कई सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है।