{"_id":"685c46ffac659f182f0e5d7a","slug":"after-the-election-officer-now-both-the-factions-have-released-their-election-programs-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-152611-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चुनाव अधिकारी के बाद अब दोनों गुटों ने जारी किए अपने-अपने चुनाव कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चुनाव अधिकारी के बाद अब दोनों गुटों ने जारी किए अपने-अपने चुनाव कार्यक्रम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति के बाद अब चुनाव कार्यक्रम में भी दोनों गुटों में विवाद खुलकर सामने आ गया है। दोनों ही गुटों ने अपने-अपने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिए हैं। एक गुट के चुनाव कार्यक्रम के तहत मतदान एक जुलाई तो दूसरे गुट के कार्यक्रम के तहत चुनाव 27 जून को होंगे।
मंगलवार को दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई। अध्यक्ष ऋषिपाल और महासचिव विपिन मौर्य गुट की ओर से नियुक्त चुनाव अधिकारी गोकरण दत्त शर्मा, अश्वनी कुमार और प्रतिभा चौहान की ओर से कार्यक्रम जारी हुआ। इसके मुताबिक नामांकन पत्रों की बिक्री 26 जून को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होगी। 27 जून को सुबह दस बजे से शाम दो बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी साथ ही उम्मीदवारों की सूची जारी होगी।
नामांकन पत्र 28 जून की दोपहर 12 बजे तक वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। मतदान एक जुलाई को सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक होगा। इसके बाद मतों की गिनती की जाएगी। वहीं दूसरी ओर अशोक पंवार गुट ने भी चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। उनकी ओर से नियुक्त चुनाव अधिकारी विनोद शर्मा, महेश चंद गुप्ता और दीपाली वर्मा ने कार्यक्रम घोषित किया। 25 जून को ही नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। नामांकन पत्र 26 जून को दोपहर दो बजे तक दाखिल होंगे। इसके बाद उनकी जांच की जाएगी। गुट ने चुनाव की तारीख 27 जून तय की है। उसी दिन मतगणना कराने की घोषणा की गई है। सभी ने अपने-अपने चुनाव कार्यक्रम को सही बताया।