फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After the amendment, the first preference list of graduates released, admission from today

संशोधन के बाद स्नातक की पहली वरीयता सूची जारी, आज से दाखिले

Mon, 05 Sep 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
After the amendment, the first preference list of graduates released, admission from today
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध मंडल के तीनों जनपदों के महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों में सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए पहली वरीयता सूची संशोधन के बाद पुन: जारी कर दी है। वरीयता सूची में शामिल अभ्यर्थी छह, सात और आठ सितंबर को संबंधित महाविद्यालयों में दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण किए गए। चार जुलाई को शुरू हुए पंजीकरण 30 अगस्त तक चले। पंजीकृत अभ्यर्थियों की विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया के अनुसार आरक्षण नियमों का पालन करते हुए वरीयता सूची तैयार की गई है। कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि विश्वविद्यालय ने वरीयता सूची निर्धारित तिथि में चार सितंबर को जारी कर दी थी, लेकिन पांच सितंबर को उसमें आंशिक संशोधन किया गया, जिसके बाद उसे पुन: जारी किया गया। संशोधन के बाद वरीयता सूची सभी महाविद्यालयों को ऑनलाइन भेज दी गई है, जो विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। पहली वरीयता सूची के दाखिले तीन दिन छह से आठ सितंबर तक चलेंगे। दूसरी वरीयता सूची 11 सितंबर को जारी होगी, जिसमें शामिल अभ्यर्थियों के दाखिले 12, 13 और 14 सितंबर को होंगे। जबकि तीसरी वरीयता सूची 18 सितंबर को जारी होगी, जिसमें शामिल अभ्यर्थियों के दाखिले 19, 20 और 21 सितंबर को किए जाएंगे। इनके बाद विश्वविद्यालय ओपन सूची जारी करेगा।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
जिस अभ्यर्थी का नाम वरीयता सूची में होगा, उस अभ्यर्थी को विश्वविद्यालय द्वारा अधिकृत एजेंसी द्वारा मेसेज भेजा जाएगा। मेसेज प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट msuweb.in पर अपनी लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से ऑफर लेटर डाउनलोड करेंगे। आफर सेंटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म एवं सभी शैक्षिक एवं अन्य आरक्षण आदि अभिलेखों की प्रमाणित छायाप्रति, मूल अभिलेख, फोटो आदि लेकर संबंधित महाविद्यालय में निर्धारित तिथि तक अपना प्रवेश लेना सुनिश्चित करेंगे। अभ्यर्थी को उसके द्वारा दी गई पहली वरीयता का महाविद्यालय मिलने पर प्रवेश नहीं लेने की स्थिति में सीट रिक्त रहने की स्थिति में ही ओपन मेरिट में प्रवेश का अवसर मिल सकता है। पहली वरीयता महाविद्यालय में नाम आने पर व प्रवेश संपुष्ट यानी कनफर्म होने के बाद पुन: किसी भी वरीयता सूची में प्रदर्शित नहीं होगा। किसी भी वरीयता सूची की समय सीमा समाप्त होने पर किसी अभ्यर्थी को प्रवेेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी द्वारा दी गई सूचना यदि गलत पाई जाती है तो अभ्यर्थी का प्रवेश निरस्त होगा। अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग, स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सैनिक वार्ड इत्यादि संबंधी मूल प्रमाण पत्र प्रवेश के समय न होने की स्थिति में आरक्षण संबंधी कोई लाभ नहीं दिया जाएगा। प्रवेश के समय अभ्यर्थी सभी जरूरी दस्तावेजों की छाया एवं मूल प्रति अपने साथ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed