फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After giving color to mother Shakambhari, Gulal plays Phog with Abir

मां शाकंभरी को रंग चढ़ाने के बाद गुलाल अबीर से खेलते हैं फाग

Fri, 26 Mar 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
After giving color to mother Shakambhari, Gulal plays Phog with Abir
महंत सहजानन्द सरस्वती - फोटो : SAHARANPUR
मां शाकंभरी को रंग चढ़ाने के बाद गुलाल अबीर से खेलते हैं फाग
विज्ञापन

शाकंभरी (सहारनपुर)। पश्चिमी यूपी के विख्यात शाकंभरी देवी सिद्धपीठ में होली के मौके पर मेले का आयोजन किया जाता है। अष्टमी से शुरू हुआ यह मेला चतुर्दशी तक चलेगा। मेले में इस वक्त पश्चिमी यूपी के जिलों के साथ ही हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। होली को मेला समाप्ति के अगले दिन दुल्हेडी (फाग) पर मां शाकंभरी को रंग चढ़ाने के बाद गुलाल अबीर से यहां फाग खेलने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस दिन भी भक्त परिवार सहित यहां आकर रंग गुलाल से होली खेलते हैं। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी स्थित शंकराचार्य आश्रम प्रभारी एवं अखिल भारतीय संत संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सहजानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि शाकंभरी देवी में होली और फाग पर्व को हर्षोल्लास से मनाया जाता है। होलिका दहन को एक विशेष अनुष्ठान एवं हवन देश की सुख समृद्धि के लिए किया जाता है। दहन के बाद नाना प्रकार के यंत्र विद्वान ब्राह्मणों द्वारा श्रद्धालुओं के कल्याण हेतु एवं विघ्न बाधाओं को दूर करने के लिए तैयार किए जाते हैं। उन्होंने सभी लोगों से संदेश देते हुए कहा कि कोरोना से बचने के लिए शासन की गाइड लाइन के अनुसार ही पर्व मनाएं।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
होली का पर्व इस वर्ष 28 मार्च को वृद्धि योग में मनाया जाएगा। इस दिन ग्रहों का भी अनोखा और शुभ संयोग बना हुआ है। चंद्रमा के साथ गुरु का नवम पंचम शुभ योग बना रहेगा जो शुभ फलदायी रहेगा। गुरु और शनि की युति के कारण होली के अवसर पर इन दोनों की पूजा करने से परिवार में सुख एवं शांति बनी रहेगी और मेष ,कर्क, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए विशेष लाभदायक सिद्ध होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 28 मार्च रविवार को शाम 6:37 बजे से 8:56 बजे तक है। 29 मार्च सोमवार को फ़ाग मनाया जाएगा।
विज्ञापन

ये रहेगी व्यवस्थाएं
मंदिर व्यवस्थापक राणा आतुल्य प्रताप सिंह ने बताया कि होली मेले में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए 15 अस्थायी शौचालय, एक ओवरहेड ब्रिज, 10 पेयजल प्याऊ, एक निशुल्क औषधि केंद्र, वाहनों के लिए निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए 15 सफाई कर्मी, पूरे मेले को सैनिटाइज करने के लिए एक टैंकर एवं प्रवेश द्वार पर भी हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था की है। तीन कोविड-19 गाइडलाइन डिस्प्ले बोर्ड एवं एक पीए सिस्टम के अलावा भूरा देव मंदिर से सिद्धपीठ शाकंभरी देवी तक प्रकाश व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की रहेगी तैनाती
शाकंभरी देवी पुलिस चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह ने बताया कि मेले में पुलिस व्यवस्था सुचारु रखने के लिए छह उपनिरीक्षक, तीन ट्रैफिक कांस्टेबल, दो महिला कांस्टेबल एक हेड कांस्टेबल, तीन कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी, एक फायर ब्रिगेड गाड़ी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा थाने की फोर्स भी मेले में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed