फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After exams, 10th class girls played Holi

परीक्षा के बाद 10वीं की छात्राओं ने खेली होली

Tue, 03 Mar 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
After exams, 10th class girls played Holi
आई रे होली आई: परीक्षा का तनाव दूर हो गया। हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा खत्म होने बाद अबीर-गुलाल से अ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। 10वीं के ज्यादातर परीक्षार्थियों की परीक्षाएं सोमवार को समाप्त हो गईं। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने केंद्र के बाहर ही जमकर होली खेली। छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए होली की बधाई दी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाओं में सोमवार को सुबह की पाली में 10वीं की चित्रकला एवं रंजन कला विषय की परीक्षा थी, जिसके लिए पंजीकृत 31907 विद्यार्थियों के सापेक्ष 30075 ने परीक्षा दी, जबकि 1832 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा बेहद आसान रही। सोमवार को परीक्षा पूरी तरह खत्म होने के बाद केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज के बाहर छात्राओं ने होली खेली। छात्राएं गुलाल लेकर केंद्र पर पहुंची थीं, जिन्होंने परीक्षा के बाद एक दूसरे को गुलाल लगाया। सुबह ही की पाली में 12वीं की कृषि गणित, प्रारंभिक सांख्यिकी, कृषि रसायन विज्ञान विषयों की परीक्षा थी, जिनमें पंजीकृत 1335 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1305 ने परीक्षा दी, जबकि 30 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 10वीं के परीक्षार्थियों ने कंप्यूटर विषय की परीक्षा दी, जिसमें पंजीकृत 1557 छात्रों के सापेक्ष 1512 ने परीक्षा दी, जबकि 45 अनुपस्थित रहे। 12वीं की मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र और तर्कशास्त्र विषयों की परीक्षा हुई। पंजीकृत 3348 विद्यार्थियों के सापेक्ष 3069 ने परीक्षा दी, जबकि 279 गैरहाजिर रहे। इस प्रकार सोमवार की सभी परीक्षाओं में पंजीकृत 38147 छात्रों के सापेक्ष 35961 ने परीक्षा दी और 2186 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

51 ने छोड़ी फिजिक्स की परीक्षा
सहारनपुर। सीबीएसई में सोमवार को 12वीं की फिजिक्स विषय की परीक्षा रही। पंजीकृत 3800 छात्रों के सापेक्ष 3749 ने परीक्षा दी, जबकि 51 गैरहाजिर रहे। फिजिक्स का प्रश्न पत्र काफी कठिन रहा। परीक्षार्थी शुभम मित्तल, हिमांशु शर्मा और पंकज मिड्ढा ने प्रश्न पत्र को मुश्किल बताया।

केसीसीपी इंटर कॉलेज से बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर आती छात्राएं

केसीसीपी इंटर कॉलेज से बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर आती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed