फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After 97 days the column of those who came to the infected remained empty

97 दिन बाद खाली रहा संक्रमित आने वालों का कॉलम

Wed, 23 Jun 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
After 97 days the column of those who came to the infected remained empty
सहारनपुर। जनपद में बुधवार को एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला। जनपद में 97 दिन के बाद संक्रमित आने वालों का कॉलम खाली रहा है। अंतिम बार छह मार्च को एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला था। उसके बाद संक्रमित आने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता चला गया। एक दिन में 1431 तक संक्रमित मिले।
विज्ञापन

चिकित्सा विभाग की ओर से दी जाने वाली संक्रमितों की सूचना में संक्रमित आने वालों, कुल संक्रमित, आज ठीक हुए मरीज और एक्टिव मरीजों का कॉलम रहता है। बुधवार को संक्रमित मिलने वालों के कॉलम में जीरो लिखा रहा। इससे पहले अंतिम बार छह मार्च 2021 को यह कॉलम खाली रहा था। छह मार्च तक कुल संक्रमितों की बात करें तो 9973 थे। उसके बाद संक्रमितों के आने का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ कि आज जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 33085 पर पहुंच गई है। यानी छह मार्च के बाद तीन माह 17 दिन में 23112 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 15 मई के बाद से संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आई है, जिसके बाद प्रशासन, चिकित्सा विभाग और आमजन ने राहत की सांस ली है। उधर, बुधवार को सात कोरोना मरीज ठीक हुए। जिनके बाद जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या 66 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed