फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After 75 days, Corona knocked again, mother and son got infected

75 दिन बाद कोरोना ने फिर दी दस्तक, मां और बेटा संक्रमित मिले

Thu, 25 Nov 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
After 75 days, Corona knocked again, mother and son got infected
सहारनपुर। जिले में 75 दिन बाद कोरोना ने फिर से दस्तक दी है। देवबंद के गांव अंबेहटा शेखा निवासी नौ माह की गर्भवती और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना के मरीज मिलने के बाद से चिकित्सा विभाग में हड़कंप की स्थिति है। महिला और बच्चा दोनों की स्थिति सामान्य है, मगर परिजनों में बेचैनी है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना का अंतिम मरीज नौ सितंबर को मिला था। उसके बाद से कोई नया मरीज नहीं था। बृहस्पतिवार को महिला और उसके बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विभाग फिर से हरकत में आ गया है। गांव अंबेहटा शेखा निवासी 24 वर्षीय महिला नौ माह की गर्भवती हैं, जो एक अस्पताल में प्रसव के लिए गई थी। चिकित्सक ने एहतियातन पहले कोरोना की जांच कराने को कहा। महिला ने आरटी-पीसीआर से कोरोना की जांच कराई तो वह पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद उसे डेढ़ वर्षीय बेटे की कोरोना जांच एंटीजन किट से की गई है। वह भी पॉजिटिव आई है। विभाग ने आरटी-पीसीआर जांच के लिए बच्चे के नाक से नमूना लेकर लैब भेजा है। कोरोना की पहली दोनों लहर और बृहस्पतिवार को मिले संक्रमितों सहित जनपद में अभी तक कुल 32,903 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

तीसरी लहर की दस्तक तो नहीं
जनपद में बीते 74 दिन से कोरोना का कोई मरीज नहीं मिलने से लोग लापरवाह हुए हैं। बाजारों और भीड़ वाले क्षेत्रों के साथ ही सरकारी अस्पतालों तक में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। इतना ही नहीं, अधिकारियों और चिकित्सकों तक के मुंह से मास्क गायब हो चुका है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। जैसा की कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही थी। ऐसे में डर है कि कहीं यह कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की आरटी-पीसीआर जांच में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्चे की जांच एंटीजन से की गई है, जिसमें वह पॉजिटिव मिला है, मगर उसकी आरटी-पीसीआर जांच कराई जा रही है। लोगों को चाहिए कि वह लापरवाही ना बरतें। मास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed