{"_id":"668b106bef8072678d0c6aa4","slug":"after-50-years-saharanpur-will-get-another-new-textile-market-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-126976-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 50 वर्ष बाद सहारनपुर को मिलेगी एक और नई कपड़ा मार्केट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 50 वर्ष बाद सहारनपुर को मिलेगी एक और नई कपड़ा मार्केट
Mon, 08 Jul 2024 03:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। करीब 50 वर्ष बाद सहारनपुर को अब एक और कपड़ा मार्केट मिलने जा रही है। दिल्ली रोड पर प्रस्तावित इस नई मार्केट में कपड़ा व्यापारी शिफ्ट होंगे। बुनियादी सुविधाओं से लैस इस मार्केट में पहले चरण में 531 दुकानें बनाई जाएंगी। इसके लिए रविवार को भूमि पूजन हुआ है।
रायवाला और पंजाबी मार्केट के कपड़ा व्यापारी तंग गलियांं, जाम और पार्किग की कमी से जूझ रहे हैं। इसके चलते दिल्ली रोड पर एक नई कपड़ा मार्केट विकसित की जा रही है।प्रस्तावित नई कपड़ा मार्केट तमाम बुनियादी सुविधाओं से लैस होगी। इस मार्केट को सहारनपुर क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन विकसित करेगी। इसमें चार निदेशक और 12 सदस्य शामिल हैं। नई मार्केट में पार्किंग, शौचालय, चौड़ी सड़कें, दुकानों के साथ ही गोदाम और बैंक आदि बनाए जाएंगे। पहले चरण में 531 दुकानें बनाई जाएंगी। जिनका आवंटन लॉटरी के माध्यम से कपड़ा व्यापारियों को किया जाएगा। इसके एक वर्ष में तैयार होने की संभावना है।
-- -- --
-- कई राज्यों में सप्लाई होता है यहां से कपड़ा --
महानगर की पंजाबी मार्केट एवं रायवाला मार्केट में बडे़ स्तर पर कपड़े का कारोबार होता है। यहां से देश के छह राज्यों में कपड़े की थोक सप्लाई होती है। इनमें जनपद के पड़ोसी जिलों, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर के छोटे बड़े व्यापारी यहां से थोक में कपड़े ले जाते हैं। कपड़े के कारोबार में जनपद को कानपुर के बाद प्रदेश में दूसरा सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। यहां के व्यापारी मुंबई, सूरत, भीलवाड़ा और अहमदाबाद आदि से थोक में कपड़ा लाते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
-- भूमि पूजन कर देवी सुदीक्षा ने रखी शिला --
दिल्ली रोड स्थित नई कपडा मार्केट के लिए देवी सुदीक्षा सरस्वती ने भूमि पूजन कर शिला रखी। पंडित अनिल कोदंड एवं उनके सहयोगियों ने हवन एवं पूजा अर्चना की। मुख्य अतिथि विधायक राजीव गुंबर, महापौर डॉ. अजय सिंह रहे। इस दौरान कपड़ा मार्केट के संरक्षक पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी,शीतल टंडन,निदेशक रमेश अरोड़ा, किशोर मांनकटाला, पंकज धमीजा ,अनिल छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
-- -- -- --
बोले कपडा व्यापारी--
नई कपडा मार्केट बनने से कपडा कारोबार में तेजी से इजाफा होगा। पंजाबी कपडा मार्केट और रायवाला कपडा मार्केट की गलियां तंग है। पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसके चलते ग्राहक परेशान होते हैं। नई मार्केट में तमाम बुनियादी सविधाएं होंगी।-- - रमेश अरोडा, अध्यक्ष सहारनपुर क्लाथ मर्कंेटाइल एसोसिएशन।
-- -- -- -
रायवाला हो या पंजाबी कपडा मार्केट दोनों के आसपास सडकें संकरी होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। पार्किंग की सुविधा नहीं होने से बाहर से आने वाले व्यापारी पिछले कुछ दिनों से यहां आने से कतराने लगे हैं। नई कपडा मार्केट बनने से कपडा कारोबार बढेगा।-- - किशन किशोर मानकटाला, प्रमुख कपडा व्यापारी।
-- -- -
नई मार्केट कपडा व्यापारियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। इससे व्यापारियों को बडी दुकानें, गोदाम मिल सकेंगी। चौडी सडक और पर्किंग की सुविधा होने से आवागमन में कोई दिक्कत नहीं होगी।-- - गुलशन धींगडा, प्रमुख कपडा व्यापारी।
-- -- --
नई मार्केट काफी दूर बनाई जा रही है। इससे वहां ना तो वहां ग्राहक पहुंचेगा और ना ही व्यापारी सुरक्षित रहेगा। इसके चलते इस मार्केट में रायवाला के इक्का दुक्का व्यापारी ने ही दुकान के लिए पंजीकरण कराया है।-- संजय अरोडा, चेयरमैन रायवाला कपडा मार्केट एसोसिएशन।
विज्ञापन
रायवाला और पंजाबी मार्केट के कपड़ा व्यापारी तंग गलियांं, जाम और पार्किग की कमी से जूझ रहे हैं। इसके चलते दिल्ली रोड पर एक नई कपड़ा मार्केट विकसित की जा रही है।प्रस्तावित नई कपड़ा मार्केट तमाम बुनियादी सुविधाओं से लैस होगी। इस मार्केट को सहारनपुर क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन विकसित करेगी। इसमें चार निदेशक और 12 सदस्य शामिल हैं। नई मार्केट में पार्किंग, शौचालय, चौड़ी सड़कें, दुकानों के साथ ही गोदाम और बैंक आदि बनाए जाएंगे। पहले चरण में 531 दुकानें बनाई जाएंगी। जिनका आवंटन लॉटरी के माध्यम से कपड़ा व्यापारियों को किया जाएगा। इसके एक वर्ष में तैयार होने की संभावना है।
विज्ञापन
महानगर की पंजाबी मार्केट एवं रायवाला मार्केट में बडे़ स्तर पर कपड़े का कारोबार होता है। यहां से देश के छह राज्यों में कपड़े की थोक सप्लाई होती है। इनमें जनपद के पड़ोसी जिलों, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर के छोटे बड़े व्यापारी यहां से थोक में कपड़े ले जाते हैं। कपड़े के कारोबार में जनपद को कानपुर के बाद प्रदेश में दूसरा सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। यहां के व्यापारी मुंबई, सूरत, भीलवाड़ा और अहमदाबाद आदि से थोक में कपड़ा लाते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित नई कपडा मार्केट के लिए देवी सुदीक्षा सरस्वती ने भूमि पूजन कर शिला रखी। पंडित अनिल कोदंड एवं उनके सहयोगियों ने हवन एवं पूजा अर्चना की। मुख्य अतिथि विधायक राजीव गुंबर, महापौर डॉ. अजय सिंह रहे। इस दौरान कपड़ा मार्केट के संरक्षक पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी,शीतल टंडन,निदेशक रमेश अरोड़ा, किशोर मांनकटाला, पंकज धमीजा ,अनिल छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
बोले कपडा व्यापारी
नई कपडा मार्केट बनने से कपडा कारोबार में तेजी से इजाफा होगा। पंजाबी कपडा मार्केट और रायवाला कपडा मार्केट की गलियां तंग है। पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसके चलते ग्राहक परेशान होते हैं। नई मार्केट में तमाम बुनियादी सविधाएं होंगी।
रायवाला हो या पंजाबी कपडा मार्केट दोनों के आसपास सडकें संकरी होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। पार्किंग की सुविधा नहीं होने से बाहर से आने वाले व्यापारी पिछले कुछ दिनों से यहां आने से कतराने लगे हैं। नई कपडा मार्केट बनने से कपडा कारोबार बढेगा।
नई मार्केट कपडा व्यापारियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। इससे व्यापारियों को बडी दुकानें, गोदाम मिल सकेंगी। चौडी सडक और पर्किंग की सुविधा होने से आवागमन में कोई दिक्कत नहीं होगी।
नई मार्केट काफी दूर बनाई जा रही है। इससे वहां ना तो वहां ग्राहक पहुंचेगा और ना ही व्यापारी सुरक्षित रहेगा। इसके चलते इस मार्केट में रायवाला के इक्का दुक्का व्यापारी ने ही दुकान के लिए पंजीकरण कराया है।