{"_id":"69c6e3927935b2b8e80b41a7","slug":"after-21-years-encroachment-from-road-and-drain-removed-relief-received-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-172216-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आपका बुकिंग संदर्भ क्रमांक भेज दिया जाएगा, बार-बार कॉल न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आपका बुकिंग संदर्भ क्रमांक भेज दिया जाएगा, बार-बार कॉल न करें
Sat, 28 Mar 2026 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रिय ग्राहक, यदि आप कंपनी के ग्राहक हैं, तो आपको शीघ्र ही आपका बुकिंग संदर्भ क्रमांक भेज दिया जाएगा। कृपया बार-बार कॉल करने से बचें और धैर्य रखें। उपभोक्ता यदि मोबाइल से गैस बुक कराने का प्रयास कर रहे हैं तो उनकी कॉल बीच ही में कटकर इसी प्रकार के संदेश अंग्रेजी में आ रहे हैं, लेकिन गैस बुक नहीं हो पा रही है। ऐसे में उन्हें गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
दिल्ली रोड निवासी अमित ने इन दिनों गैस सिलिंडर की उपलब्धता को लेकर आमजन के सामने आ रही परेशानी को अमर उजाला को मेरी आवाज सुनो कॉलम के लिए भेजा था। समस्या को कॉलम में जगह देने के साथ ही गैस सिलिंडर की उपलब्धता की पड़ताल की गई। गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ता परेशान नजर आए। सबसे अधिक गुस्सा ई-केवाईसी की अनिवार्यता को लेकर नजर आया। उनका कहना था कि केवाईसी पहले से हुई हुई है, लेकिन लोगों को परेशान करने के लिए दोबारा कराई जा रही है। कइयों ने ऑनलाइन बुकिंग सेवा ठप होने पर नाराजगी व्यक्त की। बताया कि जब वह अपने मोबाइल से गैस बुक करने का प्रयास कर रहे हैं तो धैर्य रखने का संदेश मिल रहा है। प्रक्रिया उससे आगे नहीं बढ़ रही है। उपभोक्ताओं ने इसमें भी खेल होने का आरोप लगाया है।