फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   African swine flu confirmed, meat sale banned

शूकरों में फैला अफ्रीकन स्वाइन फीवर, दहशत

Sat, 09 Jul 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
African swine flu confirmed, meat sale banned
अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की पुष्टि, मांस बिक्री पर रोक
विज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली से आई नमूनों की दूसरी रिपोर्ट में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में एहतियातन अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही सूकरों के आवागमन और मांस की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है। बीमार शूकरों के इलाज के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
एक सप्ताह पूर्व नुमाइश कैंप क्षेत्र में पांच शूकरों की मौत हो गई थी। इससे पहले भी वहां शूकर मर चुके हैं, जिन्हें ढमोला नदी में बहा दिया गया था। बाद में नगर निगम ने मृत सूकरों को नदी से निकलवाकर जमीन में दबवा दिया था। पशुपाल विभाग की टीम ने अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की आशंका में बीमार शूकरों के सैंपल लेकर जांच के लिए आईवीआरई इज्जतनगर बरेली भेजे थे। पहले जो सैंपल भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। बाद में भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट पशुपालन विभाग को बृहस्पतिवार को मिली और इसमें अफ्रीकन स्वाइन फीवर होने की पुष्टि हुई है। इसको लेकर पशुपालक भी दहशत में है।
विज्ञापन

मनुष्यों में नहीं फैलेगा संक्रमण
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजीव सक्सेना का दावा है कि इस संक्रमण से मनुष्य को किसी तरह का खतरा नहीं है। एक शूकर से दूसरा शूकर संक्रमित हो सकता है, लेकिन मनुष्य को घबराने की जरूरत नहीं है। यह संक्रमण मनुष्य को नहीं फैलेगा, लेकिन फिर भी जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एहतियात के तौर पर कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके अलावा पशु पालकों को दवाएं वितरित की जा रही है और सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। शूकरों के इलाज को चिकित्सकों की तीन टीमें काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एहतियातन लगाए गए प्रतिबंध
- बीमारी से प्रभावित क्षेत्रों में शूकरों के आवागमन पर रोक।
- शूकर की मांस बिक्री को भी जिले में बंद कराया गया।
- शूकरों से निर्मित उत्पादों की बिक्री पूर्णतया प्रतिबंध रहेंगी।
- संक्रमित शूकरों को दूसरे शूकरों से अलग रखा जाएगा।
हेल्पलाइन नंबर किया जारी
पशु पालन विभाग की ओर से बीमारी के बचाव को हेल्पलाइन नंबर 09411913560 जारी किया है, जिस पर शूकर के संक्रमित होने पर पशु पालक जानकारी दे सकता है। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पशु पालन विभाग की टीमें वैक्सीनेशन के साथ दवाएं भी वितरित करेंगी। इसके साथ ही शूकरों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed