{"_id":"5e1a20428ebc3e87d171e65c","slug":"afghan-citizen-will-get-indian-citizenship-saharanpur-news-mrt4633473189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगान नागरिक को मिलेगी भारतीय नागरिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगान नागरिक को मिलेगी भारतीय नागरिकता
विज्ञापन
जमाल को मिला टोकन
- फोटो : SAHARANPUR
अफगान नागरिक को मिलेगी भारतीय नागरिकता
सहारनपुर। करीब बीस साल से संघर्ष कर रहे अफगान नागरिक जमाल खान को जल्द ही भारतीय नागरिकता मिल सकती है। शहर के मेंहदी सराय में रह रहे जमाल खान ने करीब आठ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक पत्र लिखा था। जिसके बाद गृह मंत्रालय ने ऑन लाइन आवेदन करवाकर नागरिकता की प्रक्रिया शुरू करवाई थी। अब नागरिकता की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए गृह मंत्रालय ने टोकन नंबर भेज दिया है। इसके बाद से जिला प्रशासन बाकी औपचारिकताएं पूरी करने में लगा हुआ है।
अफगानिस्तान की जमाल खान का परिवार करीब चालीस साल पहले कोलकाता में आया था। बाद में परिवार के लोग मेंहदी सराय सहारनपुर में रहने लगे। जमाल खान के मुताबिक उनकी बीबी अख्तरी बेगम और दोनों बच्चों की नागरिकता तो भारत की ही है, लेकिन जमाल खान की नागरिकता की प्रक्रिया अब तक अटकी हुई थी। जमाल खान बताते हैं कि कारोबार शुरू करने और हज यात्रा पर जाने के लिए उनके पास भारतीय नागरिकता जरूरी है। इसलिए कई महीनों से एलआईयू और प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर काटते रहे। काम नहीं बनने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा। इसके बाद से जिला प्रशासन हरकत में आया और अब नागरिकता प्रक्रिया में सहयोग करना शुरू कर दिया है। उसे पीएम मोदी और जिला प्रशासन पर पूरा भरोसा है कि जल्द ही उसे भारतीय नागरिकता मिल जाएगी। इस मामले में जिला अधिकारी आलोक कुमार पांडेय का कहना है कि जमाल खान का ऑन लाइन आवेदन कराया गया है। ऑफ लाइन आवेदन अभी नहीं किए जा रहे हैं। जमाल खान की नागरिकता के संबंध में प्रक्रिया तेज चल रही है। टोकन नंबर मिल चुका है। बाकी औपचारिकताएं पूरी कर उसकी फाइल गृह मंत्रालय को भेज दी जाएगी।
---
इंसेट---
कुछ अन्य को भी है नागरिकता का इंतजार
शहर के नुमाइश कैंप क्षेत्र में रहने वाले राजकुमार सहित कई अन्य लोगों की नागरिकता संबंधित फाइलें स्थानीय और शासन स्तर पर सत्यापन की प्रक्रिया में है। इनको हरी झंडी मिलने के बाद ये लोग भी यहां के नागरिकता पा सकेंगे। बता दें कि पाकिस्तान सहित अन्य देशों से करीब 20 से अधिक फाइलें नागरिकता को लेकर इंतजार में है।