फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Advocates locked the registry office

अधिवक्ताओं ने की रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी

Wed, 27 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Advocates locked the registry office
बेहट में ज्वांइट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता व अन्य - फोटो : SAHARANPUR
बेहट। न्याय शुल्क में की गई बढ़ोतरी के विरोध में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक एवं टंकणकर्ताओं ने बुधवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहकर रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

हाईकोर्ट बेंच की स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर बेहट बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक एवं टंकणकर्ता बार सभागार में एकत्र हुए। यहां से सभी एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे और यहां तालाबंदी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर ठाकुर प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा न्याय शुल्क में 10 से लेकर 100 गुना तक वृद्धि की गई है। इससे जनता पर न्याय के लिए आर्थिक बोझ पड़ेगा। अधिवक्ताओं ने सरकार द्वारा रेंट कंट्रोलर अधिनियम 13 सन 1972 को निरस्त कर उत्तर प्रदेश नगरीय परिसर किरायेदारी विनियम अधिनियम लागू किए जाने का भी विरोध किया। इसके बाद सभी ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या को सौंपा। इस दौरान मुकेश कुमार सैनी, सुरेश चौहान, बृजपाल राठौर, दिनेश कांबोज, सुनील कुमार सैनी, सुनील कुमार, संदीप कुमार, अखिलेश कौशिक सहित आदि अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक एवं टंकणकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed