फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Advisory issued to protect against cold wave

Saharanpur News: शीतलहर से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

Sun, 24 Dec 2023 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 24 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Advisory issued to protect against cold wave
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जिले में अत्यधिक सर्दी और शीत लहर से बचाव के लिए एडवाइजरी शुरू कर दी है। उन्होंने निराश्रित, असहाय और कमजोर वर्ग के असुरक्षित लोगों को राहत प्रदान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस वर्ष शीतलहर के दौरान 5495 कंबल क्रय कर तहसीलों को उपलब्ध करा दिया है। जिनका वितरण चल रही है। जिले में गरीब, असहाय, निराश्रित व्यक्तियों के बचाव के लिए रैन बसेरा भी बनाया गया है।
विज्ञापन

-- ऐसे करें बचाव

- कोयले की अंगीठी, हीटर इत्यादि का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें।
- कमरें में शुद्ध हवा का आवागमन रखें।
- सर्दी लगने पर नजदीकी अस्पताल में दिखाएं।
- सूखें फल, खजूर, चाय, कॉफी, सूप आदि का सेवन करें।

- ठिठुरना, सुस्ती, थकान, तुतलाने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

- स्वस्थ भोजन खाएं एवं पीने के लिए गैर-मादक पेय पदार्थ का प्रयोग करें।
- ट्रॉली, ट्रक, बैलगाड़ी पर क्षमता से अधिक गन्ना न लादें।
- सर्दियों में गाड़ियों में फॉग लाइट का इस्तेमाल करें।

- गाड़ियों के आगे व पीछे रेडियम पट्टी का प्रयोग करें।

- वाहन में हमेशा प्राथमिक उपचार किट अवश्य रखें।
- शॉल व कंबल ओढ़कर वाहन न चलाएं

- आवश्यक होने पर ही घर से वाहन लेकर बाहर निकलें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed