फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Adulteration will not fare well in Navratri, campaign will start from 14th

Saharanpur News: नवरात्रों में मिलावटखोरों की खैर नहीं, 14 से शुरू होगा अभियान

Fri, 13 Oct 2023 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Adulteration will not fare well in Navratri, campaign will start from 14th
सहारनपुर। नवरात्रों को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। 14 अक्तूबर से अभियान की शुरूआत होगी, जो 23 अक्तूबर तक चलेगा। इसके लिए औषधि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की दस सदस्यीय टीम गठित हो गई। ऐसे में मिलावटखोरों की नहीं खैर नहीं है।
विज्ञापन

नवरात्रों में कुट्टू का आटा, सिंगाड़े का आटा और समा के चावल की बिक्री बढ़ जाती है। इस दौरान मिलावटखोरी भी की जाती है। इसकी रोकथाम के लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त के आदेश और जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर विभाग की ओर से अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरूआत 14 अक्तूबर से होगी। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय पवन कुमार ने कहा कि नवरात्रों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। इस अभियान के लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में दस खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

कुट्टू का आटा खाने से बीमार पड़े चुके हैं लोग
पिछले साल अप्रैल महीने में कुट्टू का आटा खाने से गागलहेड़ी के गांव हरियाबांस में 20 से अधिक लोग बीमार पड़ गए थे। इन्होंने नवरात्रि का व्रत खोलने के बाद कुट्टू के आटे के व्यंजन बना कर खाये थे। सभी को चक्कर, उल्टी, कमजोरी महसूस हुई थी। इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने क्षेत्र में छापेमारी कर कुट्टू के आटे के सैंपल लिए थे। ऐसे में लोग कुट्टू का आटा चेक कर खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed