{"_id":"68eab759e6c12294920f9fcc","slug":"adulterated-sweets-worth-rs-66000-destroyed-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-160745-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 66 हजार की मिलावटी मिठाई कराई गई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 66 हजार की मिलावटी मिठाई कराई गई नष्ट
Sun, 12 Oct 2025 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दीपावली से पहले मिलावटी मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को टीम ने बेहट रोड स्थित गांव ताजपुरा की दो मिठाई दुकानों पर छापा मारा। यहां से 435 किलो मिलावटी मिठाई जब्त करते हुए नष्ट कराई। इसकी कीमत करीब 66 हजार रुपये है।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मनोज कुमार वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने पहली छापे की कार्रवाई बेहट रोड पर स्थित अकरम मिष्ठान भंडार पर की। यहां गंदगी में मिठाइयां बनाई जा रही थी। मौके से टीम ने खोया और रंगीन रसगुल्ला का नमूना संग्रहित किया।
13 हजार रुपये का 60 किलो खोया और 120 किलो रंगीन रसगुल्ले को नष्ट कराया। रसगुल्ले की कीमत करीब 21 हजार रुपये आंकी गई। दूसरी कार्रवाई ताजपुरा गांव में सफात की मिठाई निर्माण एवं विक्रय केंद्र पर हुई, जहां से टीम ने खोया, रसगुल्ले के दो और बालूशाही का एक नमूना यहां से 40 किलो खोया, 165 किलो सफेद रसगुल्ला चाशनी सहित और 50 किलो बालूशाही जब्त कर नष्ट कराया।
विज्ञापन
इनकी कीमत करीब करीब 31 हजार रुपये थी। दोनों जगहों से छह नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी जवाहर लाल, अमित कुमार सिंह, जगदंबा प्रसाद मौजूद रहे।