फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Adopt organic products for better health

उत्तम स्वास्थ्य के लिए अपनाएं जैविक उत्पाद

Thu, 06 Oct 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Adopt organic products for better health
मंडी समिति में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करती मंडी सचिव - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडी सचिव सुमन भारती ने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य के लिए लोगों को जैविक उत्पादों का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषक उत्पादक संघों से जुड़े किसान मंडी समिति परिसर में जैविक फल, सब्जी, खाद्यान्न और अन्य जैविक उत्पादों की बिक्री करते हैं।
विज्ञापन

मंडी सचिव सुमन भारती ने बृहस्पतिवार को चिलकाना रोड स्थित मंडी समिति परिसर में जैविक उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का असर फल, सब्जियों से लेकर खाद्यान्नों पर पड़ता है। जिससे मानव का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। सभी को जैविक उत्पादों का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैविक उत्पादों की गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए जनपद से तीन एफपीओ के बेसन, लेमन ग्रास ऑयल और शहद के सैंपल जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब में भेजे गए थे। जो परीक्षण में सही पाए गए। मंडी में स्टॉल लगाकर गुड़, हरड़ मुरब्बा, एलोवेरा जूस, मोरिंगा लेमन टी, जर्मन कैमो माईल, शक्कर, शहद, चावल, उड़द, गेहूं, फिनाइल, आंवला चटनी, अंजीर, मोरिंगा बिस्कुट, लेमन ग्रास ऑयल, तुलसी के पौधे, सतावर के पौधे आदि की बिक्री कई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्पादक मदनलाल सैनी और संजय सैनी ने कहा कि बाजार में जैविक उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसलिए अधिक से अधिक किसान जैविक खेती के क्षेत्र में आगे आएं। इस दौरान ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक सुनील कुमार, मंडी निरीक्षक जगपाल सिंह सैनी, जगपाल सिंह पुंडीर एवं कुलवंत सिंह, मंडी सहायक रईस आलम, विरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed