{"_id":"5fb93da88ebc3e9bf733d05a","slug":"adopt-family-planning-services-have-a-happy-life-saharanpur-news-mrt5120071137","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार नियोजन सेवाएं अपनाएं, सुखी जीवन पाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार नियोजन सेवाएं अपनाएं, सुखी जीवन पाएं
विज्ञापन

सहारनपुर। खुशहाल परिवार दिवस पर एसबीडी जिला अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला और पुरुषों को परिवार नियोजन की जानकारी दी गई। छोटे परिवार के फायदे बताए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) डॉ. अनीता जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि मातृत्व एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए परिवार नियोजन सेवा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने कहा कि अब हर माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस जनपद की स्वास्थ्य इकाइयों पर मनाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन में परिवार नियोजन की जागरूकता पैदा करना है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. आभा वर्मा ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या परिवारों के साथ ही देश की भी बड़ी समस्या है। छोटे परिवार का तरीका अपनाएं और सुखी जीवन पाएं। नोडल अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस को लेकर जनपद में 21 नवंबर से चार दिसंबर तक पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस मौके पर डॉ. संजय यादव, डॉ. केवी सिंह, खालिद हुसैन, प्रमोद चेतन, विराट सिंह, देव कुमार, शशि सैनी आदि मौजूद रहे।