फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Admission in B.Sc is also given to those with 36.8% marks, situation created due to low registration

Saharanpur News: बीएससी में 36.8 फीसदी वालों को भी प्रवेश, कम पंजीकरण से बनी स्थिति

Sat, 02 Aug 2025 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Admission in B.Sc is also given to those with 36.8% marks, situation created due to low registration
- स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए महाविद्यालयों एवं संस्थानों ने जारी की पहली प्रतीक्षा सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए महाविद्यालयों एवं संस्थानों ने शुक्रवार को पहली प्रतीक्षा सूची जारी कर दी। कम पंजीकरण होने का परिणाम यह रहा है कि बीएससी में 36.8 फीसदी अंक वालों तक को प्रवेश मिलने जा रहा है।
महाराज सिंह कॉलेज द्वारा जारी पहली प्रतीक्षा सूची के अनुसार बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग की मेरिट 63.8, ओबीसी की 60.8 और एससी की 62 फीसदी पर रुकी है। बीएससी बायोलॉजी में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग की मेरिट 68.4, ओबीसी की 67 और एससी की 65.4 फीसदी पर रुकी है। बीएससी गणित में प्रवेेश के लिए सामान्य वर्ग की 50.8 और एससी की मेरिट 36.8 फीसदी पर रुकी है।
विज्ञापन

स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के तौर पर संचालित बीए प्रथम वर्ष के लिए सामान्य वर्ग की 44.6 फीसदी, बीकॉम में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग की मेरिट 70.2, ओबीसी की 67.9 और एससी की 68.4 फीसदी पर रुकी है। बीएससी बायोटैक में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग की मेरिट 65.6, ओबीसी की 62.83 और एससी की 57.8 फीसदी पर रुकी है। बीसीए में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग की मेरिट 42.6 फीसदी पर रुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवी जैन कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग के यूपी बोर्ड की मेरिट 58.8 और अन्य बोर्ड की भी 58.8 फीसदी, ओबीसी के यूपी बोर्ड की मेरिट 55.2 और अन्य बोर्ड की 56 फीसदी तथा एससी के यूपी बोर्ड की मेरिट 57.6 और अन्य बोर्ड की 58.8 फीसदी पर रुकी है। बीएससी गणित के लिए सामान्य वर्ग के यूपी बोर्ड की मेरिट 58 और अन्य बोर्ड की 58.8 फीसदी, ओबीसी के यूपी बोर्ड की मेरिट 54 और अन्य बोर्ड की 52 फीसदी पर रुकी है।
एससी की यूपी बोर्ड की मेरिट 47.8 और अन्य बोर्ड की 55.8 फीसदी पर रुकी है। बीएससी जियोलॉजी के लिए सामान्य वर्ग के यूपी बोर्ड की मेरिट 70.4 और अन्य बोर्ड की 70.8 फीसदी, ओबीसी के यूपी बोर्ड की मेरिट 67.4 और अन्य बोर्ड की 67.3 फीसदी तथा एससी के यूपी बोर्ड की मेरिट 67.4 और अन्य बोर्ड की 68.4 पर रुकी है। बीकॉम में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग के यूपी बोर्ड की मेरिट 67.33 और अन्य बोर्ड की 74.4 फीसदी, ओबीसी के यूपी बोर्ड की मेरिट 63.8 और अन्य बोर्ड की 64 तथा एससी के यूपी बोर्ड की मेरिट 62.4 और अन्य बोर्ड की भी 62.4 फीसदी पर ही रुकी है। मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों के प्रवेश दो से पांच अगस्त तक होंगे।

-- गोचर महाविद्यालय ने भी जारी की मेरिट
रामपुर मनिहारान स्थित गोचर महाविद्यालय ने भी मेरिट जारी कर दी है। यहां बीएससी कृषि में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग की मेरिट 69.8, ओबीसी की 69.3, एससी की 62.8 और ईडब्ल्यूएस की 66.6 फीसदी पर रुकी है। बीएससी कृषि (स्ववित्तपोषित) में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग की 65, ओबीसी की 63.3 और एससी की 53 फीसदी पर रुकी है। बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग की 55, ओबीसी की 46.6 और एससी की 51.8 फीसदी पर रुकी है। बीएससी बायोलॉजी के लिए सामान्य वर्ग की 66.6, ओबीसी की 64.4 और एससी की 65.2 फीसदी पर रुकी। बीएससी गणित के लिए सामान्य वर्ग की 57.2, ओबीसी की 41.4 और एससी की 50.2 फीसदी पर रुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed