{"_id":"6a4d562bc82c8cd5980b587e","slug":"admission-at-maa-shakumbhari-university-campus-now-with-45-marks-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-179093-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय परिसर में अब 45 फीसदी अंकों पर प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय परिसर में अब 45 फीसदी अंकों पर प्रवेश
Wed, 08 Jul 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय परिसर में संचालित स्नातकोत्तर स्तर के कई पाठ्यक्रमों में अब 45 फीसदी अंक वालों को भी प्रवेश मिल सकेगा। कम पंजीकरण के चलते विश्वविद्यालय को यह कदम उठाना पड़ा है।
विश्वविद्यालय परिसर में तीन साल से 28 पाठ्यक्रम संचालित हैं। इनमें अनेक पाठ्यक्रम ऐसे हैं, जिनकी सालाना फीस अन्य विश्वविद्यालयों में लाख रुपये तक है, लेकिन यहां उनको 20 से 25 हजार रुपये सालाना फीस में कराया जा रहा है। इसका मकसद अधिक से अधिक विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय से जोड़ना है। इसके बावजूद कई पाठ्यक्रम ऐसे थे, जिनमें पंजीकरण कम थे। इसी को देखते हुए विश्वविद्यालय ने तीन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शैक्षणिक योग्यता में छूट दी है। इन पाठ्यक्रमों में पहले 50 फीसदी से कम पर प्रवेश नहीं मिलता था, लेकिन अब विश्वविद्यालय ने उसे 45 फीसदी कर दिया है। वर्तमान में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी जिनके स्नातक स्तर पर 45 फीसदी तक अंक हैं वह भी प्रवेश के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
इन पाठ्यक्रमों में मिली छूट
-एमए (ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज)
-एमए (वुमेंस स्टडीज एंड डेवलपमेंट)
-एमए (डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज)