फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Administration started investigation of colony cutting on the pond

प्रशासन ने शुरू की तालाब पर कॉलोनी काटे जाने की जांच

Mon, 11 Jan 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Administration started investigation of colony cutting on the pond
सहारनपुर। नवादा रोड स्थित तालाब की भूमि पर कॉलोनी काटने के मामले में सदर तहसील ने कार्रवाई शुरू कर दी है। तालाब की भूमि के कागज निकलवाए गए हैं, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही अधिकारी मौके पर जाकर भूमि की भौतिक जांच करेंगे। तालाब की भूमि पर कॉलोनी काटने वालों पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

नवादा रोड स्थित इस तालाब की भूमि पर करीब 12 वर्ष पूर्व से कॉलोनी काटने के मामले को अमर उजाला ने तीन जनवरी के संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने खबर का संज्ञान लिया था। चूंकि कॉलोनी काटने का मामला नगर निगम के गठन से पहले का है, तो नगरायुक्त ने मामले में एक पत्र सदर तहसील को लिखने के निर्देश सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम को दिए थे। सहायक नगरायुक्त ने सदर तहसील को पत्र लिखा है, जिसके बाद सदर तहसील प्रशासन हरकत में आया है। तहसीलदार ने तालाब के कागज निकलवाए हैं, जिसकी जांच भी शुरू कर दी है। इसी सप्ताह तहसील की टीम मौके पर जाकर तालाब की भूमि का मुआयना करेगी।
विज्ञापन

कॉलोनी काटने वालों में हड़कंप
कॉलोनी काटने का मामला 12 वर्ष से अधिक पुराना है। सूत्रों ने बताया कि तालाब की भूमि पर कॉलोनी काटने में तब के एक नेता की बड़ी भूमिका थी। दावा यह भी किया जा रहा है कि सेटिंग के जरिए ही तालाब की भूमि की चकबंदी कर भूमि एक व्यक्ति के नाम कराई गई थी। निगम अधिकारियों का कहना है कि चकबंदी में भूमि जिन लोगों के नाम हुई थी। वह भूमिधर हुए बिना बैनामे नहीं कर सकते थे। मगर सेटिंग कर पूरा खेल खेला गया। अब जांच बैठने के बाद उक्त लोगों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लॉट खरीदारों में भय
कॉलोनी निवासी संजय कुमार ने बताया कि जिस भूमि को अब तालाब की भूमि बताया जा रहा है। प्लॉट खरीदते समय इसकी जानकारी क्रेताओं को नहीं थी। संजय ने बताया कि उक्त भूमि पर प्लॉट खरीदने वाले ज्यादातर लोग बेहद गरीब लोग हैं, जिनमें कई मजदूर और रिक्शा चालक तक हैं। जांच की बात सामने आने के बाद से सभी लोग डरे हुए हैं।

नगर निगम की ओर से एक पत्र आया है, जिसमें नवादा रोड पर तालाब की भूमि पर कॉलोनी काटने की बात कही गई है। संबंधित भूमि के कागज निकलवाए गए हैं। जांच शुरू कर दी गई है। इसी सप्ताह टीम मौके पर जाएगी। जिन्होंने भी तालाब की भूमि के बैनामे किए हैं। उन पर कार्रवाई होगी।
- गोपेश तिवारी, तहसीलदार, सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed