फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Administration's effigy will be burnt in front of Home Minister and Chief Minister

गृहमंत्री व मुख्यमंत्री के सामने फुकेंगे प्रशासन का पुतला

Tue, 30 Nov 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Administration's effigy will be burnt in front of Home Minister and Chief Minister
कार्रवाई को मांग को लेकर प्रदर्शन करते हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिला के परिजनों से पैसे मांगने और मारपीट के मामले में हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर आरोपी कर्मचारियों के निलंबन की मांग की। ऐसा न होने पर गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रशासन का पुतला फूंकने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को विश्व अखाड़ा परिषद के सचिव पंडित निपुण भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और लोगों ने धोबीघाट व नुमाइशकैंप में प्रदर्शन कर आरोपी कर्मचारियों के निलंबन की मांग की। निपुण भारद्वाज ने कहा कि जिला महिला चिकित्सालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इसी के चलते दो दिन पहले कर्मचारियों ने गर्भवती महिला के परिजनों से पैसों की मांग की। विरोध करने पर गर्भवती महिला व तीमारदारों के साथ मारपीट की गई। इस मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई नाकाफी है। अगर आरोपी कर्मचारियों का निलंबन नहीं किया गया तो दो दिसंबर को पुवांरका में विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रशासन का पुतला फूंका जाएगा। इस दौरान राकेश शर्मा, मोहन, आकाश, मनोज, अक्षय, रोहित, विशाल, भारत, कुलदीप, शुभम, रंजीत, सुमित, रितिक, मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed