फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Administration's bulldozer on encroachment

महानगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Wed, 25 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer on encroachment
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दालमंडी पुल पर अतिक्रमण का जायजा लेते डीएम नगर आयुक्त व एसपी सिटी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम और पुलिस-प्रशासन की टीम ने महानगर में कई जगहों पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवाया। नौ दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने भी बाजारों में स्थिति का जायजा लेकर दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही मंडी समिति रोड पर जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया। पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई से पूरे दिन हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बुुधवार को नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी और अपर नगरायुक्त राजेश यादव और एसपी सिटी राजेश कुमार के नेतृत्व में कई जगहों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला। इसके तहत नेहरू मार्केट, शहीदगंज बाजार, मोरगंज बाजार, दाल मंडी पुल और सब्जी मंडी क्षेत्र में एसपी सिटी राजेश कुमार ने टीम के साथ अतिक्रमण हटवाया। इसके साथ ही दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने की अपील की। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने अभियान को लेकर दिशा निर्देश दिए। व्यापारियों से प्रशासन की कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की। वहीं, मंडी समिति रोड और चिलकाना रोड पर 39 दुकानों से आगे हुए अतिक्रमण हटाया गया और नौ दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों को समझाया भी गया और अधिकारियों द्वारा एनाउंस कर स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील भी की। इस दौरान सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी, सफाई निरीक्षक आनंद कुमार, महेश राणा सहित नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

व्यापारियों के साथ हुई वार्ता, सहयोग का दिया आश्वासन
नेहरू मार्केट में पार्षद मुकेश गक्खड़ के कार्यालय पर अतिक्रमण हटाने के दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसपी सिटी राजेश कुमार की व्यापारियों के साथ वार्ता हुई। व्यापारी नेता राजकुमार मक्कड़ और रवि जुनेजा ने नियम के तहत अतिक्रमण हटवाने के लिए कहा और प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने व्यापारियों को बताया कि जल्द ही जुबली पार्क में पार्किंग बनाई जाएगी, जहां पर बहुत कम किराया लिया जाएगा। व्यापारी अपने वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा करेंगे। इस दौरान सरदार हरजीत नरूला, संजय खन्ना, दीपक कंसल, विजय शर्मा, संजीव गक्खड़, संदीप ठकराल, राजा पसरीचा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगहों पर दिखा सुधार, सड़कें चौड़ी नजर आईं
अतिक्रमण हटने के बाद कोर्ट रोड, नेहरू मार्केट, शहीदगंज बाजार, चौक फव्वारा, मोरगंज बाजार में सुधार नजर आया है। क्योंकि, दुकानों के आगे से सामान हटवाया गया सड़कें चौड़ी नजर आई। इससे यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed