फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ADM E did surprise inspection of Gangoh Municipality

एडीएम ई ने किया गंगोह नगर पालिका का औचक निरीक्षण

Fri, 27 Aug 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
ADM E did surprise inspection of Gangoh Municipality
नगर पालिका गंगोह में निरीक्षण करती एडीएमई अर्चना द्घिवेदी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी ने शुक्रवार को नगर पालिका गंगोह, अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल कलसी एवं वृहद गो संरक्षण केंद्र तीतरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के समय नगर पालिका गंगोह में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों से स्पष्टीकरण और उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को औचक निरीक्षण में नगर पालिका गंगोह के अधिकांश क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सही पाई गई। हालांकि कुछ स्थानों पर कूडे़ के ढेर भी मिले। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय फरहाना, रक्षित, कासिफ, रजनीश, हिमांक, पल्लव कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने गैरहाजिर कर्मचारियों का स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल कलसी के निरीक्षण के समय वहां का बोर्ड टूटा हुआ पाया गया। एडीएम ने तत्काल बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। आश्रय स्थल में 24 गाय एवं 28 बछडे़ मिले। जबकि आश्रय स्थल के संचालक किरतपाल निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृहद गो संरक्षण केंद्र तीतरों के निरीक्षण के समय केंद्र पर आठ कर्मचारी तैनात मिले। गो संरक्षण केंद्र में 240 गोवंश है। केंद्र पर ग्राम सचिव अनुपस्थित मिले। केंद्र पर रजिस्टर का उचित रखरखाव नहीं पाया गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा गत माह 34 बीघा भूमि कब्जा मुक्त कराई गई है। इसमें गो संरक्षण केंद्र में संरक्षित पशुओं के लिए हरा चारे की बुआई की जाएगी। दोनों आश्रय स्थलों पर कुछ औषधियां एक्सपारी डेट की मिली। इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए एडीएम ई ने मुख्य चिकित्साधिकारी को संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलसी में गौशाला का निरीक्षण करती एडीएमई अर्चना द्घिवेदी

कलसी में गौशाला का निरीक्षण करती एडीएमई अर्चना द्घिवेदी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed