फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Additional classes will run to compensate for educational loss

शैक्षिक नुकसान की भरपाई को चलेंगी अतिरिक्त कक्षाएं

Sat, 13 Nov 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Additional classes will run to compensate for educational loss
सहारनपुर। कोरोना की दूसरी लहर में हुए शैक्षिक नुकसान की भरपाई के लिए दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन एक घंटे की अतिरिक्त कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में मंडलायुक्त की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में अप्रैल माह में सत्र शुरू हो जाता है, मगर इस बार अप्रैल और मई माह में कोरोना की दूसरी लहर का कहर रहा। कोरोना की वजह से शिक्षण संस्थाओं में सत्र समय से शुरू नहीं हो सका। कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षाओं में भौतिक रूप से पठन पाठन करीब चार माह देरी से शुरू हुआ। जिसकी भरपाई अभी तक नहीं हो सकी है। ऐसे में मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन एक घंटा अतिरिक्त कक्षाएं चलाने के निर्देश विभाग को दिए हैं। वर्तमान में माध्यमिक विद्यालयों का समय सुबह 8:50 से दोपहर 2:50 चल रहा है। विद्यालयों का समय तो यही रहेगा, मगर दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों को एक घंटा अतिरिक्त यानी 3:50 तक रुकना होगा।
विज्ञापन

जिले के 335 विद्यालयों में 63,057 विद्यार्थी
जनपद में 335 माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनमें वर्तमान में दसवीं और 12वीं के कुल 63057 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें दसवीं के विद्यार्थियों की संख्या 34,028 है, जबकि 12वीं के 29029 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की वजह से विद्यार्थियों का शैक्षिक नुकसान हुआ है। मंडलायुक्त ने दसवीं और 12वीं के लिए एक घंटे की अतिरिक्त कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए हैं, जिससे की शैक्षिक नुकसान की भरपाई की जा सके।
- रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed