{"_id":"69ac7dab0add7278db06195e","slug":"additional-burden-of-rs-5-crore-on-833-lakh-consumers-of-the-district-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-170776-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिले के 8.33 लाख उपभोक्ताओं पर पांच करोड़ का अतिरिक्त भार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिले के 8.33 लाख उपभोक्ताओं पर पांच करोड़ का अतिरिक्त भार
Sun, 08 Mar 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। ईरान के साथ अमेरिका और इस्राइल के युद्ध की आंच महिलाओं की रसोई तक पहुंच गई है। सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। इसका असर जिले के 8.33 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। उन्हें करीब 5 करोड़ रुपये अधिक चुकाने होंगे।
गैस एजेंसी महीने की पहली तारीख को नई दामों की घोषणा करती है, लेकिन इस बार सात मार्च को घरेलू गैस सिलेंडरों के साथ व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए हैं।
दरअसल, जिले में घरेलू गैस के 8.33 लाख उपभोक्ता है। घरेलू गैस के दामों में 60 रुपये की वृद्धि से इसका असर रसोई के बजट पर भी पड़ेगा। जिले में हर दिन औसतन 17 हजार गैस सिलिंडरों की बुकिंग होती है। ऐसे में करीब हर दिन दस लाख रुपये का अतिरिक्त भार उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।
विज्ञापन
आईओसी, बीपीसीएल और एचपी गैस एजेंसी की जिलेभर में करीब 61 शाखाएं हैं। 60 रुपये बढ़ने के बाद जिले में गैस सिलिंडर के दाम 930 रुपये हो गए हैं। जिले में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या 2.61 लाख है। इनमें जनपद में आईओसीएल के 1,38,407 बीपीसीएल के 81,978 एवं एचपीसीएल के 40,743 लाभार्थी हैं।