फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Activists of Hindu organization created ruckus after cow remains were found

Saharanpur News: गोवंश अवशेष मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Fri, 18 Apr 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 18 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Activists of Hindu organization created ruckus after cow remains were found
रामपुर मनिहारान में गोवंश अवशेष मिलने पर हंगामा करते बजरंग दल कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : mathura
रामपुर मनिहारान। रेलवे स्टेशन के पास बाग में गोवंश के अवशेष मिलने पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद थाना प्रभारी ने समझा-बुझाकर कार्यकर्ताओं को शांत किया।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बुधवार रात सूचना मिली कि रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन के पास बाग में गोवंश के अवशेष पड़े हैं। गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष जयराज पंवार, सचिन अग्रवाल, सैंकी पंवार, पंडित दिग्विजय शर्मा, पंकज सैनी, कर्ण, आकाश चौधरी, आकाश चावला आदि कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कार्यकर्ताओं को बड़ी मुश्किल से समझा-बुझाकर शांत किया। उन्होंने मौके से बरामद अवशेष को गड्ढा खोदवाकर दबवा दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed