{"_id":"6386541a732f3b2b81215da3","slug":"action-will-be-taken-if-the-doctor-prescribes-medicine-from-outside-pathak-saharanpur-news-mrt6157430179","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक ने दवाई बाहर से लिखी तो होगी कार्रवाई: पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक ने दवाई बाहर से लिखी तो होगी कार्रवाई: पाठक
विज्ञापन
सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज पर आधुनिक मेडिकल में मरीज से जानकारी लेते उप मुख्यमंत्री बृजेश ?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में जनपद के प्रशासनिक एवं चिकित्सीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान निर्देश दिए कि चिकित्सक बाहर की दवाइयां न लिखें। मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों के लिए रैन बसेरे की व्यवस्था करें। मरीज और उनके तीमारदारों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए।
डिप्टी सीएम ने बिंदुवार समीक्षा करते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालयों तथा सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ वेलनेस सेंटर में उपलब्ध सुविधाएं स्टाफ, दवाइयों के बारे में जानकारी ली। बृजेश पाठक ने निर्देश दिए कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के अंदर शीत लहर से बचने के लिए रैन बसेरा तैयार किया जाए ताकि तीमारदारों को सर्दी से बचाया जा सके। इस कार्य के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं को प्रोत्साहित किया जाए। मेडिकल कॉलेज में जिन मशीनों की आवश्यकता है, उसके बारे में प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए। सभी चिकित्सालयों में दवाओं की उपलब्धता रहनी चाहिए। दवा बाहर से खरीदने के लिए न लिखा जाए। सरकारी चिकित्सालयों का दवाई पर्चा दवा के लिए बाहर जाता है तो यह अपराध की श्रेणी में आएगी। इसमें चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित कराया जाए कि सरकारी चिकित्सालयों में दवाओं की उपलब्धता बनी रहे, जिससे दवाओं को बाहर से न खरीदा जाए।
अपर निदेशक चिकित्सा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि पांच अस्पतालों का निरीक्षण प्रतिदिन किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि संविदा पर उपलब्ध पदों के सापेक्ष यथाशीघ्र नियुक्ति करना सुनिश्चित करें ताकि चिकित्सकों की उपलब्धता को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
ई-संजीवनी एप को बढ़ाएं
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि संजीवनी एप को बढ़ाया जाए। चिकित्सक कार्य का परिणाम दें। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई होगी। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सरकार का मूल उद्देश्य लोगों की सेवा करना है।

ाहरनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज पर मरीजो के परिजनो से वार्ता करते उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक- फोटो : SAHARANPUR

साहरनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज पर मरीज- फोटो : SAHARANPUR