फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Action will be taken against those who pollute the rivers

Saharanpur News: हिंडन व सहायक नदियों को अविरल बनाने को समीक्षा की

Mon, 19 Dec 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who pollute the rivers
सर्किट हाउस सभागार में हिण्डन एवं उसकी सहायक नदियों को निर्मल एवं अविरल बनाये जाने को लेकर बैठक ल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर हिंडन और उनकी सहायक नदियों को निर्मल एवं अविरल बनाए जाने के संबंध में समीक्षा की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने संबंधित जिलों के नोडल अधिकारियों एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से कहा कि पश्चिम की जीवनदायी नदी को प्रदूषण मुक्त किया जाना आवश्यक है। संबंधित चीनी उद्योग, पेपर मिल, डिस्टलरी एवं अन्य इकाइयों द्वारा जो भी प्रदूषण फैलाया जा रहा है उसका निस्तारण करें। अधिकारियों को न केवल नदी प्रदूषण बल्कि वायु प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्योगों के ईटीपी पर लगाए गए कैमरों की मॉनीटरिंग निरंतर की जाए। इसके लिए जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करें। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि 15 दिन के अंदर डाइंग, शुगर एवं डिस्टलरी उद्योगों द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण की जांच टीम बनाकर मजिस्ट्रेट स्तर से करा कर आख्या दे। पांवधोई नदी से सॉलिड वेस्ट पर की जा रही कार्रवाई से अवगत होने के बाद इसमें तेजी लाने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि हिंडन समेत उसकी सहायक नदियों के आसपास की भूमि को कब्जा मुक्त करा कर पौधरोपण होना चाहिए। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ सहारनपुर विजय कुमार, शामली सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, डीएफओ सहारनपुर कन्हैया पटेल, एडीएम डॉ. अर्चना द्विवेदी, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डीसी पांडेय, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग ओम प्रकाश वर्मा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed