फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Action can be taken soon in performance scam

परफार्मेंस घोटाले में जल्द हो सकती है कार्रवाई

Tue, 04 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Action can be taken soon in performance scam
परफार्मेंस घोटाले में जल्द हो सकती है कार्रवाई
विज्ञापन

सहारनपुर। परफार्मेंस ग्रांट घपले की फाइल तेजी से चल पड़ी है। सहारनपुर के तत्कालीन डीपीआरओ (जिला पंचायती राज अधिकारी) अमरजीत सिंह पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का मुकदमा सदर कोतवाली में दर्ज हैं। अब दोषी अधिकारियों से रिकवरी और जेल भेजने की कार्रवाई जल्द ही हो सकती है।
सपा सरकार में परफार्मेंस ग्रांट के नाम पर मनमाने तरीके से सहारनपुर जनपद की 35 ग्राम सभाओं को करीब 11 करोड़ रुपये नियम विरुद्ध बांटे जाने का आरोप है। योगी सरकार ने जुलाई 2017 में पैसे के इस्तेमाल और संबंधित खातों पर रोक लगा दी थी। सहारनपुर के तत्कालीन डीपीआरओ अमरजीत सिंह पर आरोप लगा था कि करीब 35 अपात्र ग्राम सभाओं का चयन किया और प्रत्येक पंचायत को 20-25 लाख रुपये तक का ग्रांट दिया गया। लखनऊ के विजिलेंस इंस्पेक्टर अनिल कुमार यादव ने सहारनपुर पहुंचकर सदर बाजार थाने में अमरजीत सिंह, सात एडीओ और करीब दो दर्जन ग्राम विकास अधिकारियों पर धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि मुकदमे में तत्कालीन एडीओ और ग्राम अधिकारियों के नाम नहीं खोले गए थे। इस मामले में बिजनौर निवासी अमरजीत का कहना था कि पैसों का दुरुपयोग उनके समय में नहीं हुआ। बहरहाल, सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीपीआरओ पर कार्रवाई करने के लिए कहा था। इसके बाद जांच मेें तेजी आ गई है।
विज्ञापन

यह मामला मेरे कार्यकाल से पहले का है। तत्कालीन विभागीय अधिकारियों द्वारा जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। शासन की ओर से जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एवं जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed