फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Acid thrown on brother and sister on Ambala Road

अंबाला रोड पर भाई-बहन पर तेजाब फेंका

Tue, 20 Oct 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Acid thrown on brother and sister on Ambala Road
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के अंबाला रोड पर एक महिला और उसके भाई पर दुपहिया सवार दो युवकों ने तेजाब से हमला किया और फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। महिला ने अपने पति पर ही यह हमला करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि उसका पति के साथ विवाद चल रहा है। इसी मामले में वह भाई के साथ महिला थाने में आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला नुसरत के मुताबिक वह आली की चुंगी की रहने वाली है। पिछले साल उसकी शादी यमुुनानगर में मिड्ढे वाली गली निवासी आशु के साथ हुई थी। आशु चंडीगढ़ में जिम ट्रेनर है। नुसरत के मुताबिक उसके पति आशू के एक अन्य महिला से संबंध हैं। इसलिए निकाह के बाद से वह उसका उत्पीड़न और मारपीट करता रहा। आरोप है कि सितंबर माह में उसे घर से निकाल दिया था। पति के खिलाफ उसने महिला थाने में शिकायत भी दी थी। तब से इस मामले की सुनवाई चल रही है। इसके लिए ही वह भाई फिरोज के साथ आई थी। अंबाला रोड पर फायर सर्विस स्टेशन के पास एक्टिवा पर सवार दो युवकों ने थैली से तेजाब जैसा कुछ तरल पदार्थ निकालकर उनके ऊपर फेंका। कुछ पदार्थ उसके तो कुछ उसके भाई के ऊपर गिरा। बाद में हमलावर फरार हो गए। बाद में कुतुबशेर पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बर्न वार्ड में कुछ देर तक उपचार के बाद उसे भेज दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि यह हमला उसके ही पति और एक अन्य रिश्तेदार ने किया है।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला और उसके पति के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। महिला थाने में दोनों पक्षों की सुनवाई चल रही है। महिला ने पति पर ही तेजाब डालने का आरोप लगाया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed