फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Acharya Vidyasagar Maharaj's photo envelope released

आचार्य विद्यासागर महाराज की फोटो लगे लिफाफे का विमोचन

Tue, 23 Nov 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Acharya Vidyasagar Maharaj's photo envelope released
मिशन कंपाउंड स्थित डाक घर पर आचार्य विद्यासागर पर डाक विभाग द्वारा जारी विशेष आवरण का विमोचन करत? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डाक विभाग ने जैन मुनि आचार्य 108 विद्यासागर महाराज की फोटो लगा टिकट वाला लिफाफा जारी किया है। इसको लेकर जैन समाज के लोगों खुशी की लहर है।
विज्ञापन

रविवार को आचार्य 108 विद्यासागर महाराज के 50वें पदारोहण दिवस पर मिशन कंपाउंड स्थित डाकघर के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संजीव वालिया, जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन शामिल हुए, जिन्होंने लिफाफे का विमोचन किया है। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि आज के ही दिन नसीराबाद राजस्थान में आचार्य ज्ञान सागर महाराज ने जैन मुनि विद्यासागर महाराज को आचार्य पद प्रदान किया था। इस पुनीत पावन अवसर पर भारतीय डाक विभाग द्वारा विशेष आवरण जारी किया है। उन्होंने कहा कि विद्यासागर महाराज इस युग में भगवान है। जैन समाज के लोग उनके बताए रास्तों पर चलकर ही अपना जीवन सफल कर रहे हैं। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज द्वारा रचित मुकाती महाकाव्य अनेकों महाविद्यालय में पढ़ाया जा रहा है, जिस पर 200 से अधिक युवाओं ने शोध किया है। आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन से सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रवर अधीक्षक डाक विभाग उमराव सिंह ने कहा कि हमारे समाज में आज भी ऐसे अनेक संत हैं, जो धर्म के मार्ग पर चलकर समाज का कल्याण कर रहे हैं। इनके अलावा भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल जैन, अतुल जैन, संजीव जैन, संजय जैन, संजय जैन, नीरज शर्मा, सुरेंद्र जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed