{"_id":"6a062d68a6e322765407e658","slug":"accused-of-spitting-while-making-roti-in-a-hotel-video-goes-viral-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-175460-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: होटल में रोटी बनाते समय थूकने का आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: होटल में रोटी बनाते समय थूकने का आरोप, वीडियो वायरल
विज्ञापन
चिलकाना क्षेत्र के एक होटल पर रोटी बनाते समय थूकता कर्मचारी।स्रोत-सोशल मीडिया
चिलकाना। कस्बे के बस स्टैंड स्थित एक होटल में रोटी बनाते समय थूकने का मामला सामने आया है। इसका किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
बृहस्पतिवार दोपहर बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक होटल में रोटी बनाते समय उस पर थूकने जैसा दिखाई दे रहा है। इस तरह की हरकत पर गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा आपत्ति जताई और थाने पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। चिलकाना पुलिस मौके पर पहुंची और होटल पर काम कर रहे युवक को हिरासत में ले लिया।
आईपीएस सहायक पुलिस अधीक्षक सिमरन सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई प्रार्थना पत्र उन्हें नहीं मिला है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।