फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   accused of rape, to life imprisonment

दुष्कर्म के आरोपी को अदालत ने सुनाया आजीवन कारावास

Thu, 11 Feb 2021 10:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
accused of rape, to life imprisonment
दुष्कर्म के आरोपी मौसा को आजीवन कारावास
विज्ञापन

सहारनपुर। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी सगे मौसा को अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट (कक्ष संख्या 14) ललिता गुप्ता के न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पर 51 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मेघराज सैनी ने बताया कि यह वारदात 27 जून 2019 को रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव में हुई थी। पीड़िता को उसका मौसा ध्यान सिंह अपने घर लाया था। इसी दौरान आरोपी ने चाकू से आतंकित कर उसके साथ दुष्कर्म किया। 8 नवंबर को लड़की अपने घर चली गई। चार दिसंबर को उसकी तबीयत खराब हुई। चिकित्सक के यहां ले जाने पर जांच में पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद लड़की ने परिजनों को आपबीती बताई थी। तब लड़की के पिता ने आरोपी ध्यान सिंह और उसकी पत्नी कुंता के खिलाफ रामपुर मनिहारान थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि पुलिस ने दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज होने पर विवेचना पूरी कर चार्जशीट दाखिल की। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश पाक्सो एक्ट (कक्ष संख्या 14) ललिता गुप्ता की अदालत में हुई। अदालत ने पत्रावली का अवलोकन करने और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी ध्यान सिंह दोषी माना, जबकि उसकी पत्नी कुंता को दोषमुक्त किया गया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि मामले में ध्यान सिंह को आजीवन कारावास और 51 हजार रुपये अर्थदंड किया गया है। अर्थदंड की आधी रकम पीड़िता को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed