{"_id":"60ae90728ebc3eff5b0eb9db","slug":"accused-of-indecency-on-police-for-raping-councilor-s-house-saharanpur-news-mrt539874314","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद के घर दबिश देने गई पुलिस पर अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद के घर दबिश देने गई पुलिस पर अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने पार्टी की एक महिला पार्षद के घर दबिश देकर थाना कुतुबशेर पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह व जिलाध्यक्ष राव कैसर के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने एसएसपी को दिए पत्र में कहा कि उनकी पार्टी की पार्षद मुमताज बेगम के घर मंगलवार की रात थाना कुतुबशेर पुलिस ने नियम विरुद्ध दबिश दी। उनके साथ महिला पुलिस भी नहीं थी। पार्षद के रिश्तेदार का मामला थाना कुतुबशेर में चल रहा है। इसी को लेकर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने पार्षद के साथ धक्का-मुक्की की। इस मामले की जानकारी पार्षद के पति आसिफ ने पार्टी पदाधिकारियों को दी। रालोद पदाधिकारियों ने अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई न हुई तो तो पार्टी पदाधिकारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस दौरान पार्षद हाजी गुलशेर, पार्षद शाहवेज अहमद, महजबी बानो, रेखा लक्ष्मी, साजिदा, मुनेश कुमार, उमरद्दीन, शाहरुख, साजिद, सोनू मौजूद रहे। उधर, थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह का कहना है कि पार्षद के रिश्तेदार ने एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कर ली है और वह चार बच्चों का बाप है। इस मामले की शिकायत लड़की ने थाने में की है। पुलिस ने किसी के साथ अभद्रता नहीं की है। सिर्फ आरोपी की तलाश में पुलिस मौके पर गई थी। सीओ प्रथम चंद्रप्रकाश का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।