फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accused of cheating of Rs 20 lakh in the name of job in secretariat arrested

Saharanpur News: सचिवालय में नौकरी के नाम पर बीस लाख की ठगी का आरोपी पकड़ा

Thu, 14 Dec 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 14 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating of Rs 20 lakh in the name of job in secretariat arrested
नानौता। लखनऊ सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपये ठगने तथा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के फरार चल रहे आरोपी ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि नगर निवासी अरविंद सिसोदिया के पुत्र को लखनऊ सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी ग्राम ठसका निवासी शौसिंह को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर के देवबंद रोड निवासी अरविंद सिसोदिया ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र के गांव ठसका निवासी शौसिंह ने उसको बताया कि लखनऊ विधानसभा सचिवालय में उसकी जान पहचान है तथा उसके पुत्र आयुष की लखनऊ सचिवालय में नौकरी लगवाने की बात कही। इस पर अरविंद सिसोदिया द्वारा अलग अलग तारीख को नौकरी लगवाने के नाम पर बीस लाख रुपये दिए गए। वहीं समय बीतने पर जब उसके पुत्र की नौकरी नहीं लगी तो उसने अपने रुपयों की मांग की। इस पर आरोपी ने उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शौसिंह निवासी गांव ठसका के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसके चलते बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed