फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accused of cheating 1.10 lakh in the name of getting a job in Saudi Arabia

सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.10 लाख की ठगी का आरोप

Thu, 13 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating 1.10 lakh in the name of getting a job in Saudi Arabia
चिलकाना (सहारनपुर)। सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से एक लाख 10 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठीवाला निवासी हसीब पुत्र इस्तयाक ने बताया कि गांव साधारणसिर थाना नागल निवासी युवक उसका मित्र था तथा दोनों लकड़ी का काम करते थे। दो वर्ष पहले युवक सऊदी अरब में नौकरी करने चला गया था। युवक ने हसीब को सऊदी अरब में नौकरी दिलाने तथा उसका वीजा एवं टिकट दिलाने के नाम पर अपने खाते में 50 हजार रुपये डलवाए। युवक ने हसीब का 10 जनवरी 2019 का टिकट फाइनल करा दिया जिसमें वह सऊदी अरब जाने के लिए दिल्ली एयरपार्ट के लिए रवाना हुआ। आरोप है कि ऐन मौके पर युवक ने फोन पर बताया कि उसका टिकट कैंसल हो गया है। इसके बाद युवक ने 24 जनवरी का दूसरा टिकट फाइनल कराया तथा हसीब के घर अपने पिता को भेजकर पुन: 60 हजार रुपये मंगा लिए। इसके बावजूद भी उसका दूसरा टिकट फिर कैंसल हो गया। अब हसीब ने थाने में तहरीर देकर अपने रुपये वापस दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed