फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accused of attacking Chandrashekhar arrested from Ambala

Saharanpur News: अंबाला से गिरफ्तार हुए चंद्रशेखर पर हमला करने वाले आरोपी

Sun, 02 Jul 2023 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Accused of attacking Chandrashekhar arrested from Ambala
- अदालत में सरेंडर करने जा रहे थे आरोपियों को पकड़ा
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ में जुटी, अभी नहीं किया खुलासा



संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पर हमला करने वाले चार आरोपियों को सहारनपुर पुलिस ने अंबाला से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी अंबाला में आत्मसमर्पण करने जा रहे थे। वहां घेराबंदी करके सहारनपुर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। एडीजी जोन मेरठ ने भी सहारनपुर पहुंचकर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की है। पुलिस ने देर रात तक इस मामले में कोई खुलासा नहीं किया था।
बुधवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर की कार पर देवबंद के यूनियन तिराहे के पास कार में आए युवकों ने चार राउंड फायरिंग की थी। एक गोली चंद्रशेखर को पेट को छूकर निकली गई थी। चंद्रशेखर को दो दिन अस्पताल में उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई थी। चंद्रशेखर के भाई मनीष ने देवबंद कोतवाली में अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


एसएसपी ने मामले के खुलासे के लिए दस टीमों को लगाया। आरोपियों की कार देवबंद के गांव मिरगपुर में बरामद हुई थी। जांच के दौरान पता चला था हमलावर देवबंद के गांव रणखंडी के निवासी है, तभी से पुलिस उनकी घेराबंदी में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है शुक्रवार की रात एसएसपी डा. विपिन ताडा को सूचना मिली कि चार युवक हरियाणा के अंबाला में सांठगांठ कर अदालत में सरेंडर करने वाले हैं। इसी के चलते सहारनपुर पुलिस की टीम सादे कपड़ों में अंबाला में तैनात हो गई। शनिवार को जब चार युवक सरेंडर करने आए तो उनको पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में तीन देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव रणखंड़ी के एक युवक हरियाणा के करनाल के गांव गोंदर निवासी बताया जा रहा है। पुलिस टीम इनको सहारनपुर ले आई, जिनसे पुलिस लाइन में पूछताछ चल रही है। एडीजी जोन राजीव सभरवाल व डीआईजी अजय कुमार साहनी ने भी पुलिस लाइन पहुंचकर इससे पूछताछ की है।
जेलर पर भी गोली चला चुका है लविश
पकड़े गए आरोपियों में एक युवक का पहले से आपराधिक इतिहास है। आरोपी ने उत्तराखंड में एक जेलर पर भी गोली चलाई थी। कुछ दिन पूर्व ही वह जमानत पर छूटकर आया है। जमानत पर बाहर आने के बाद ही उसने साथियों के साथ मिलकर चंद्रशेखर पर हमला किया।

किसी ने नहीं कराया हमला, चर्चाओं में आने को की वारदात
आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि चंद्रशेखर पर किसी हमला नहीं कराया है। वह नाम कमाना चाहते थे और चर्चाओं में आने के लिए उन्हाेंने चंद्रशेखर पर हमला किया है। पुलिस आरोपियों से हर बिंदु पर पूछताछ कर रही है।
चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। -डाॅ. विपिन ताडा, एसएसपी
-----------------
नोट : पुलिस ने अभी इस मामले का खुलासा नहीं किया है। जिस कारण समाचार में आरोपियों के नाम नहीं दिए गए है
पकडे़ गए आरोपियों के नाम लविश उर्फ अभिषेक, विकास व प्रशांत निवासी रणखंडी और एक युवक हरियाणा के करनाल के गांव गोंदर निवासी विकास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed