फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accused caught with 300 liters of adulterated diesel

300 लीटर अपमिश्रित डीजल के साथ आरोपी पकड़ा

Sat, 04 Jan 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Accused caught with 300 liters of adulterated diesel
सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से तेल की तस्करी और मिलावटी तेल के संदेह में शुक्रवार शाम टाटा मैजिक में लाए जा रहे अपमिश्रित डीजल के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। वाहन से आठ कैन बरामद किए गए। इनमें से छह कैन में 300 लीटर तेल बताया गया। वाहन को जब्त करने के साथ ही आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह तेल हरियाणा के यमुनानगर से लाकर बेचा जा रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी प्रभारी बबलू कुमार और जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार शाम एक सूचना पर थाना पुलिस और विभाग की टीम के अन्य सदस्यों ने टाटा मैजिक वैन की चेकिंग की गई। जांच में वाहन में करीब 300 लीटर तेल मिला। सूंघने और जांचने पर यह अपमिश्रित लगा। वाहन चालक मोहम्मद कमाल से जानकारी ली गई तो उसने बताया कि वह यमुनानगर से तेल लाता है। उसे इसके लिए तीन से चार रुपये प्रति लीटर मिलते हैं। तेल की तस्करी और कालाबाजारी की जांच के लिए क्षेत्र की राशन दुकान की भी जांच कराई जा रही है। पकड़ा गया कमाल नगर कोतवाली क्षेत्र के हराजी सराय का रहने वाला है। इससे पहले टीम को अवैध रूप से पेट्रोल लाए जाने की आशंका भी थी। मगर अब तक की जांच में अपमिश्रित डीजल की ही बात सामने आई है। डीएसओ ने बताया कि अभी और जानकारी जुटाई जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि यह तेल कहां-कहां बेचा जाता था और किस राशन दुकान तक इसका नेटवर्क जुड़ा है। फिलहाल क्षेत्र की ही एक दुकान की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

भटपुरा में भी पकड़ा गया था तेल
- इससे पहले भटपुरा क्षेत्र में सड़क किनारे एक गोदाम के पास पेट्रोल और डीजल से लदे दो वाहन पकड़े गए थे। एक वाहन चालक भाग निकला था। हालांकि जांच के बाद दो वाहन छोड़ दिए गए थे क्योंकि उनकी सील नहीं टूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed