{"_id":"5d223d108ebc3e6cc8024c6d","slug":"accused-arrested-saharanpur-news-mrt4319473138","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया, जिसके न्यायालय में बयान कराए जाएंगे।
थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार गौतम ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को गांव सड़क दूधली निवासी शादाब तीन दिन पूर्व गांव चैनपुरा से बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। लड़की के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़की को बरामद करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी।
रविवार को राकेश कैमिकल पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश दिनकर ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया और लड़की को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। लड़की को न्यायालय में पेश करके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।