{"_id":"5e1a17218ebc3e87e4331a0d","slug":"accused-arrested-for-misbehaving-saharanpur-news-mrt463337969","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी करते आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी करते आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गोकशी करते आरोपी गिरफ्तार
गंगोह। सूचना पर एक घेर में छापा मारकर पुलिस ने कटा हुआ गोवंश बरामद कर एक आरोपी को पकड़ा है। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया।
शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि धलापड़ा गांव स्थित घेर में गोकशी की जा रही है। एसआई सोहनवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देख दो संदिग्ध घेर से भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक को दबोच लिया। जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने मौके से मांस व कटान में काम आने वाले उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान धलापड़ा निवासी जुल्फान के रूप में की गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पशु चिकित्सक ने जांच में बरामद मांस प्रथम दृष्टया गोवंश का बताया है।