{"_id":"662500039af518218f05d444","slug":"accidents-child-dies-17-laborers-injured-in-three-separate-road-accidents-in-deoband-2024-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसों का कहर: देवबंद में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बालक की मौत, 17 मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों का कहर: देवबंद में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बालक की मौत, 17 मजदूर घायल
Sun, 21 Apr 2024 05:33 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:33 PM IST
सार
देवबंद क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग सड़क हादसों में नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। बताया गया कि घायलों में अधिकतर मजदूर हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवबंद क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग सड़क हादसों में नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। घायलों में अधिकतर मजदूर हैं। जो गोपाली गांव में लिंटर डालने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
हादसा : 1
पहला सड़क हादसा सुबह करीब नौ बजे थीतकी-महतौली मार्ग पर हुआ। थीतकी निवासी जुल्फकार ई-रिक्शा चालक है। रविवार को जुल्फकार अपने परिवार के साथ ई-रिक्शा द्वारा महतौली गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। ई-रिक्शा में उसका नौ वर्षीय पुत्र अर्श भी था। थीतकी गांव से बाहर निकलते ही उनके आगे चल रही ट्रैक्टर से जुड़ी गेहूं निकालने की थ्रेशर मशीन का गुल्ला अचानक टूट गया। जिससे पीछे से आ रहा जुल्फकार का ई-रिक्शा थ्रेशर मशीन से तेजी से टकरा गया। इस हादसे में अर्श गंभीर घायल हो गया। जिसे परिजन उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसा : 2
दूसरा हादसा देवबंद-बरला मार्ग स्थित गोपाली गांव के समीप हुआ। देवबंद से बरला की तरफ जा रही कार अपने आगे चल रही ट्रैक्टर के पीछे बंधी लिंटर डालने की मशीन से टकरा गई। हादसे में गोपाली निवासी कार सवार सादिक पुत्र शाहनजर, शादान पुत्र राशिद, शायान पुत्र यामीन व इस्तेखार पुत्र प्रवेज तथा मजदूर महताब, शादाब, वसीम, सरजू, मबारिक, मौबीन, शादाब, आबाद, आदाब, साबिर व लुकमान निवासी बसेड़ा (छपार) मुजफ्फरनगर घायल हो गए। सभी घायल मजदूर गोपाली में लिंटर डालने जा रहे थे।
हादसा : 3
तीसरा हादसा देवबंद-बड़गांव मार्ग पर भायला गांव के समीप हुआ। भायला खुर्द निवासी कमल पुत्र कंवरपाल गांव के ही अंश पुत्र अरविंद के साथ बाइक द्वारा नानौता की तरफ जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही अचानक खेतों से निकली नील गाय से उनकी बाइक टकरा गई। जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों हादसों के घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक बालक की मौत हुई है। जबकि घायलों की हालत चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताई है। मृतक बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। अभी किसी भी मामले की तहरीर नहीं आई है। - संजीव कुमार, कोतवाल देवबंद