फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accident: Three devotees, including an innocent resident of Saharanpur, died, many injured

Accident: ट्रक और बस की भिड़ंत में सहारनपुर निवासी मासूम सहित तीन श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Sun, 31 Dec 2023 06:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 31 Dec 2023 06:00 PM IST
सार

श्री रामेश्वर मंदिर और कन्याकुमारी के बीच हाईवे पर श्रद्धालुओं की बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में मासूम समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। तीनों सहारनपुर के रहने वाले हैं। वहीं कई श्रद्धालु घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Accident: Three devotees, including an innocent resident of Saharanpur, died, many injured
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थ यात्रा पर श्री रामेश्वर मंदिर गए श्रद्धालुओं की बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में सहारनपुर निवासी एक मासूम और उसकी बुआ सहित तीन की मौत हो गई। इसके अलावा 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


थाना कुतुबशेर के शारदानगर निवासी पंडित पंकज शर्मा, उनकी पत्नी चंचल, एक साल की बेटी शिरी, बहन सुमन पत्नी अमित और पार्वती पत्नी अमरनाथ सहित 30 से 35 श्रद्धालु ट्रेन के जरिए 25 दिसंबसर को श्री रामेश्वर मंदिर में दर्शन करने गए थे। वह श्री रामेश्वर मंदिर के दर्शन कर कन्याकुमारी बस के जरिए जा रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos

शनिवार की रात ढाई बजे श्री रामेश्वर मंदिर और कन्याकुमारी के बीच हाईवे पर श्रद्धालुओं की बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में शिरी, उसकी बुआ सुमन और पार्वती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पंडित पंकज शर्मा की मात गीता सहित 15 से 20 श्रद्धालु घायल हो गए।

पता लगने पर मृतकों के घर पर लोगों की भीड़ लग गई। पंकज शर्मा के ताऊ के बेटे राकेश शर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह तीन मृतकों के परिजन दिल्ली से फ्लाइट के जरिए श्री रामेश्वर मंदिर जाएंगे। वहीं, पर मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed