फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   accident.

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, चार गंभीर

Wed, 11 Mar 2020 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
accident.
दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, चार गंभीर
विज्ञापन

नकुड़। गांव ककराला के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। मृतक के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी।

मंगलवार की रात में करीब साढ़े आठ बजे नकुड़-सहारनपुर रोड़ पर स्थित गांव ककराला के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। दोनों बाइकों पर पांच लोग सवार थे। इनमें से अंकुर पुत्र रमेश निवासी गणेश नगर कॉलोनी थाना सदर, सहारनपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसी बाइक पर सवार सुनील पुत्र सुरेंद्र और राहुल पुत्र अमर सिंह गांव कोरी माजरा थाना सदर सहारनपुर घायल हो गए। इसके अलावा दूसरी बाइक पर सवार काला पुत्र सुरेंद्र और बिट्टू पुत्र नेत्रपाल निवासी गांव बिशनपुर थाना नकुड़ भी घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा वहां चिकित्सकों ने अंकुर को मृत घोषित किया। कोतवाल सुशील सैनी ने बताया दोनों बाइकों के चालकों ने हेलमेट नहीं पहने थे। पुलिस ने युवक शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक युवक के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed