फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accelerate the priority schemes of the government: DM

सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में तेजी लाएं: डीएम

Thu, 07 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accelerate the priority schemes of the government: DM
विकास भवन में बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बृहस्पतिवार को विकास कार्यों की मासिक समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में विकास संबंधी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने द्वारा कराए गए कार्यों को समय पर पोर्टल पर अपलोड करें। जिससे जनपद की प्रदेश स्तर पर उच्च श्रेणी की रैंकिंग मिल सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्कूलों में शत प्रतिशत नामांकन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्कूलों का समय-समय पर निरीक्षण करने एवं सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारी क्षय रोग से ग्रसित बच्चों को गोद लें एवं अपनी देखरेख में उनको सुविधाएं एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएं। सभी अंत्योदय कार्ड धारकों का गोल्डन कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए। अभियान चलाकर अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त कर पात्रों को योजना का लाभ दिलाया जाए। मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित निर्माण कार्यों में विलंब करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पंचायत भवनों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में स्थापित निराश्रित गोआश्रय स्थलों में समय रहते भूसे और चारे की व्यवस्था कर ली जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने में लापरवाही न की जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, परियोजना निदेशक देवेंद्र प्रताप, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed