फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Abuse with female BLO for not having name in voter list

Saharanpur News: वोटर लिस्ट में नाम न होने पर महिला बीएलओ के साथ गाली गलौज

Fri, 10 Nov 2023 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 10 Nov 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Abuse with female BLO for not having name in voter list
देवबंद। बचीटी गांव में दो युवकों ने वोटर लिस्ट में नाम न होने को लेकर महिला बीएलओ के साथ जमकर गाली गलौज की। आरोप यह भी है कि बीच बचाव को आए शिक्षकों के साथ भी धक्कामुक्की की गई। स्कूल स्टाफ ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बचीटी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापक हीना बिशनोई सहित शिक्षक सचिन त्यागी, राहुल त्यागी, पूनम देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विद्यालय की अध्यापिका सायरा बानो बीएलओ का कार्य भी देख रही हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार को गांव निवासी दो युवक विद्यालय पहुंचे और वोटर लिस्ट में नाम न होने की बात लेकर सायरा बानो के साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने गाली गलौज करनी शुरु कर दी। इस दौरान अन्य शिक्षक वहां पहुंचे तो उनके साथ भी धक्कामुक्की की गई। वहीं, बीएलओ सायरा बानो का आरोप है कि शिकायत के बाद भी आरोपियों पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई न होने तक वह बीएलओ का कार्य नहीं करेंगी। उधर, एसडीएम अंकुर वर्मा ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed